फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Signing the marriage papers was done fraudulently

धोखे से कराए थे शादी के कागजात पर हस्ताक्षर

Thu, 08 Jul 2021 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Signing the marriage papers was done fraudulently
आगरा। होटल संचालिका से नाम बदलकर दोस्ती और शादी रचाने के आरोपी आरिफ हाशमी ने धोखे से शादी के कागजातों पर हस्ताक्षर कराए थे। महिला को बाद में उसकी करतूत का पता चला था। आरोपी को जेल भेजने के बाद पुलिस को यह जानकारी लगी है। मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन

थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली होटल संचालिका और पूर्व आईएएस अधिकारी की बेटी के उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन कराकर शादी रचाने के मामले में आरिफ हाशमी को जेल भेजा गया था। पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने वर्ष 2010 में उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद 2011 में अजमेर लेकर गया था। यहां धर्म परिवर्तन करा दिया। इसकी जानकारी उन्हें नहीं हो सकी थी। आरिफ उनसे कई दस्तावेज पर हस्ताक्षर करा लेता था। उन्होंने भरोसा करते हुए हस्ताक्षर कर दिए। बाद में शादी के लिए भी धोखे से कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए थे। इसका पता तब चला था जब आरिफ ने उत्पीड़न किया। उनको पूजा नहीं करने देता था। पूजा स्थल तोड़ दिया था। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी आरिफ मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्द बोलता था। इसके बाद पुलिस ने केस में एससी-एसटी एक्ट की धारा भी लगा दी है। इससे सीओ सदर केस की विवेचना करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल बरामद किया था। इसे फोरेंसिक लैब भेजने की तैयारी हैं। वहीं पीड़िता ने मारपीट के फोटो अपने मोबाइल में खींचे हैं। इन फोटो को पुलिस ने साक्ष्य के रूप में शामिल किया है। वहीं पीड़िता ने आरिफ पर नजर रखने के लिए एक कैमरा भी लगाया था, जब भी वो होटल में लड़कियों को बुलाता था, कैमरे में कैद हो जाता था। यह भी पुलिस के लिए अहम साक्ष्य बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी आरिफ हाशमी के मोबाइल को पुलिस ने चेक किया। इसमें अधिकारियों से लेकर नेताओं के साथ खिंचे फोटो तक हैं। वहीं आरिफ के संबंध कई बड़े लोगों से भी थे। वह मोबाइल से बात करता था। पार्टी के लिए बुलाता था। होटल में लड़कियों को भी बुलाता था। अब पुलिस यह देख रही है कि वह किन लोगों के संपर्क में था, ज्यादा कॉल किसके आते थे? इसके लिए आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।
पुलिस के साथ ही एटीएस ने भी आरिफ हाशमी से पूछताछ की थी। धर्मांतरण गिरोह से उसके तार जुड़े होने की आशंका जाहिर की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, उनसे शादी के दस्तावेज कहां से बनवाए। धर्म परिवर्तन किसने और कब कराया। इस सब की जानकारी ली जा रही है। अब एटीएस शादी कराने वाले और धर्म परिवर्तन कराने वालों के बारे में पता कर रही है।

आगरा। होटल के तीन कमरों में बंदूक और रिवाल्वर के साथ अपना रुतबा दिखाने वाले आरिफ अंसारी जेल में तीन दिन से सो नहीं सका है। जेल सूत्रों के मुताबिक, उसे रोजाना सुबह जल्दी जागना पड़ रहा है। उसे क्वारंटीन बैरक में रखा गया है। यह बैरक 14 नंबर है। रात में आरिफ सो नहीं रहा है। पूरी रात करवटें बदलता रहता है। जेल प्रशासन के मुताबिक, आरिफ को क्वारंटीन बैरक में 14 दिन के लिए रखा गया है। इसमें नए बंदी रखे जाते हैं। इनका कोरोना टेस्ट भी कराया जाता है। आरिफ को भी 14 दिन बाद नई बैरक में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed