{"_id":"61758fc11e67b170ec2985ef","slug":"sidhpura-robbery-case-rapid-raids-on-possible-places-search-for-robbers-kasganj-news-agr5125186165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिढ़पुरा लूटकांड मामला- संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिशें, लुटेरों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिढ़पुरा लूटकांड मामला- संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिशें, लुटेरों की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सिढ़पुरा के मोहल्ला गांधीनगर में शनिवार को दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात के खुलासे में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। संभावित स्थानों पर पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, लेकिन पुलिस बाजारों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस की पांच टीमें खुलासे में जुटी हैं। कई संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
कपड़ा कारोबारी धर्मेंद्र वर्मा की पत्नी प्रिया को घर में बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवरात लुटेरों ने लूट लिए थे। इस घटना का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। लुटेरों की तलाश में रातभर पुलिस की टीमों ने संभावित स्थानों पर दबिश दीं। रविवार को दिनभर पुलिस की टीमें इस खुलासे के लिए जुटी रहीं।
बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों की तलाश की जा रही है। लुटेरों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल भी बिछा दिया है। हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिली है, लेकिन पुलिस को कुछ अहम सुराग मिल रहे हैं। कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कई टीमें जिले के बाहर खुलासे के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन
घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें लगी हुई हैं। पूरी तरह सक्रियता के साथ टीमें कार्य कर रही हैं। मैं स्वयं खुलासे के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ले रहा हूं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी