{"_id":"636d4a64cce46f54d37aba7d","slug":"sickness-increasing-by-cold-waves-10-death-in-four-days-mainpuri-news-agr553079510","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी के साथ बढने लगी बीमारियां, चार दिन में 10 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी के साथ बढने लगी बीमारियां, चार दिन में 10 लोगों की मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी बढ़ने के साथ ही जिले में निमोनिया, बुखार, सांस और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें बढ़ चली हैं। जिले में पिछले चार दिन में निमोनिया, बुखार, सांस की दिक्कत और हार्ट अटैक से 10 लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल से चार दिन में 22 मरीज गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए हैं।
पिछले कुछ दिनों से अचानक मौसम में सर्दी का प्रकोप बढ़ा है। सर्दी बढ़ने के चलते बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, सांस के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। इसके अतिरिक्त बुखार और हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड पर यदि नजर डालें तो पता चलता है कि पिछले चार दिनों में निमोनिया, बुखार, सांस की दिक्कत और हार्ट अटैक से पीड़ित 10 लोगों की मौत हुई है। जबकि 22 मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। जबकि चार दिन में करीब 40 मरीजों को भर्ती कर जिला अस्पताल में उपचार दिया गया है।
अस्पताल पहुंचे दो मरीजों की मौत
बिछवां निवासी शीलेंद्र (28) को बुधवार की रात हार्ट अटैक पड़ा परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेवर के गांव खोखर निवासी राजाराम की 80 वर्षीय पत्नी लोंगश्री को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार की रात परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चार दिन में मरने वाले मरीज
निमोनिया - 02
बुखार - 02
सांस - 03
हार्ट अटैक - 03
बचाव के उपाय
- बच्चों को सुबह शाम गर्म कपड़े पहनाएं
- बच्चों को सुबह शाम नंगे पैर न चलने दें
- निमोनिया और फ्लू से बचाव के लिए टीके लगवाएं
- जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें
- बुजुर्ग धूम्रपान से परहेज करें
पिछले कुछ दिनों से सर्दी जनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. मदनलाल सीएमएस