{"_id":"6320c31fa959fb17fd2a0905","slug":"sick-prisoners-should-be-investigated-in-the-morning-and-evening-mainpuri-news-agr5467298115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्ज बनाकर सभी बीमार बंदियों की सुबह-शाम की जाए जांच: सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्ज बनाकर सभी बीमार बंदियों की सुबह-शाम की जाए जांच: सीएमओ
सार
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने मंगलवार को जिला जेल में पहुंचकर बुखार के मरीजों का हाल जाना।सीएमओ ने जेल अस्पताल में तैनात डॉक्टर को चार्ट बनाकर सभी मरीजों की सुबह-शाम जांच रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने मंगलवार को जिला जेल में पहुंचकर बुखार के मरीजों का हाल जाना। सीएमओ ने जेल अस्पताल में तैनात डॉक्टर को चार्ट बनाकर सभी मरीजों की सुबह-शाम जांच रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
जेल में 95 बंदी बीमार हैं। जिनमें 70 बंदी बुखार की चपेट में हैं। मंगलवार को सीएमओ डॉ. पीपी सिंह जिला कारागार पहुंचे। सीएमओ ने जेल पहुंचकर जेल में अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां 43 बंदी बीमारी के कारण भर्ती थे। मरीज धर्मेंद्र कुमार ने बीपी की समस्या बताई। फार्मासिस्ट को बुलाकर बीपी की जांच कराई। सीएमओ ने जेल अस्पताल में तैनात डॉ. पवन कुमार गुप्ता को निर्देशित किया, जितने भी मरीज अस्पताल में भर्ती हैं उनकी नियमित बीपी की जांच कर एक चार्ट बनाया जाए। एक अन्य मरीज अनिल कुमार अस्पताल में भर्ती था सर्दी के साथ बुखार आ रहा था। इस पर तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मलेरिया का रैपिड टेस्ट कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि सात दिन से अधिक बीमार बंदियों को जिला चिकित्सालय मैनपुरी में और जो गंभीर बीमार हैं उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कराया जाए।
निरीक्षण के समय पवन कुमार त्रिवेदी जेलर, मोनिका सचान डिप्टी जेलर, डॉ. पवन कुमार गुप्ता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, शैलेंद्र भदौरिया फार्मासिस्ट, रविंद्र सिंह गौर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सीएमओ ने जेल परिसर में नालियों में टेमीफोस स्प्रे और बैरकों में पायरेथ्रम स्प्रे कराने के निर्देश दिए। अस्पताल की रसोई में निरीक्षण किया उसमें प्रयोग होने वाले मसालों की जानकारी ली सभी मसाले ब्रांडेड थे इसके उपरांत जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी को बैरकों एवं परिसर में साफ-सफाई प्रतिदिन कराए जाने की सलाह दी। सीएमओ ने कहा कि एंटी लारवा एवं फॉगिंग भी समय-समय पर कराई जाए।