फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sick prisoner dies in jail

बीमारी से एक और कैदी की मौत, आगरा में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Mon, 11 Nov 2019 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
sick prisoner dies in jail
कासगंज फोटो जिला जेल - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बीमारी से पीड़ित एक और कैदी की मौत हो गई है। आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। इसके अलावा दो अन्य कैदियों की हालत भी बिगड़ गई है। उन्हें जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर किया है। तीसरे कैदी की मौत से जेल में प्रशासन में खलबली मची है।
विज्ञापन

गोवध अधिनियम के मुकदमे में जेल में निरुद्ध थाना गंजडुंडवारा के गांव सुजावलपुर निवासी प्यारे मियां (59) पुत्र इरशाद अली सांस रोगी था। दो नवंबर को उसे जेल से जिला अस्पताल रेफर किया था। यहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को उसने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा हत्या की कोशिश के आरोप में जेल में बंद मुकेश पुत्र चंद्रपाल और दुष्कर्म के आरोपी नाथूराम पुत्र मान सिंह की हालत जेल के अस्पताल में बिगड़ गई। नाथूराम के पेट में दर्द हुआ और मुकेश बुखार से पीड़ित है। दोनों को ही जेल प्रशासन ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने हालत में सुधार न होने पर आगरा रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र में उपचार की जरूरत थी। जेल में अन्य कैदी भी बीमार हैं। चिंतित परिजन मुलाकात को पहुंचकर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम लेकर पहुंची सीएमओ
जेल में बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य महकमा गंभीर हुआ है। सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव सोमवार को चिकित्सकों की टीम लेकर जिला जेल पहुंची। जहां जेल अस्पताल में भर्ती कैदियों का हाल जाना और उन्हें दवा दी। जेल चिकित्सक वीर बहादुर को निर्देशित किया कि सभी कैदियों का नियमित परीक्षण करें।
आंकड़े की नजर से-
- 900 कैदी हैं जिला जेल में बंद।
- 20 कैदियों को भर्ती करने की क्षमता है जेल अस्पताल में।
- 10 कैदी जेल अस्पताल मे हैं भर्ती।
- जिला जेल में बंद कैदी की मौत आगरा में उपचार के दौरान हुई है। कैदियों की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी व न्यायिक जांच होगी। डीजी जेल को भी सूचना प्रेषित की गई है।
- सीपी सिंह, जिलाधिकारी।
- जिला जेल के अस्पताल से दो कैदी अस्पताल लाए गए। यहां उन्हें भर्ती किया गया। उनकी हालत में सुधार न होने पर कैदियों को गहन चिकित्सा के लिए आगरा रेफर किया गया है-।
राजकिशोर, सीएमएस, जिला अस्पताल।
---------
तीन कैदियों की मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप,
कासगंज। तीन कैदियों की मौत और अन्य कैदियों के बीमार होने की खबर से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा है। सोमवार को आगरा से डीआईजी जेल जिला जेल पहुंचे और यहां निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं व अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। वहीं डीएम ने डीजी जेल को फोन करके विस्तृत जानकारी दी है।
जेल में कई कैदियों की हालत खराब होने व तीन कैदियों की मौत की खबर उच्चाधिकारियों को मिली। आगरा से डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी जेल का जायजा लेने पहुंच गए। उन्होंने जेल चिकित्सालय देखा। सभी कैदियों के बारे में जानकारी ली। कई कैदियों से उन्होंने पूछताछ भी की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जेल में व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखें। जेल में साफ सफाई का विशेष इंतजाम करें। खान पान गुणवत्तापूर्ण रखें। उन्होंने कहा कि जो कैदी बीमार हों और उनका उपचार जेल में संभव न हो तो उन्हें तत्काल रेफर करें। डीआईजी ने बताया कि निरीक्षण आख्या शासन को भेजी जाएगी। वहीं डीएम सीपी सिंह ने कैदियों की मौत की जानकारी फोन पर महानिदेशक जेल को दी है।

जेलर की भी तबीयत बिगड़ी
जेलर आरके सिंह की भी तबीयत बिगड़ गई है। जेलर को उपचार के लिए लखनऊ भेजा है। जेलर की हालत बिगड़ने के कारण जेल के उच्चाधिकारी चिंतित दिखाई दिए हैं। बताया जाता है कि जेलर हृदयरोग से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed