फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sick policeman dies of black fungus-dengue

ब्लैक फंगस-डेंगू से बीमार पुलिसकर्मी की मौत

Sun, 31 Oct 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sick policeman dies of black fungus-dengue
मृतक सिपाही राजकुमार का फाइल फोटो - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना पचोखरा क्षेत्र निवासी पुलिसकर्मी की रविवार को गाजियाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह ब्लैक फंगस से ग्रसित होने के बाद डेंगू पॉजिटिव हो गया था।
विज्ञापन

गांव गढ़ी जादी निवासी राजकुमार (35) पुत्र सुरेशचंद्र वर्ष 2011 में पुलिस में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह आगरा के थाना जगदीशपुरा में तैनात था। विगत 22 अक्तूूबर को उनके सिर में तेज दर्द हुआ। इस पर परिजनों उसे आगरा के रामरघु अस्पताल में भर्ती करा। यहां उपचार के दौरान उसे आंख से कम दिखाई देने लगा।
विज्ञापन

इस पर परिजन उसे गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी आंख में ब्लैक फंगस की पुष्टि की। उपचार के दौरान ही विगत पांच दिन पूर्व उसे डेंगू हो गया। रविवार सुबह तकरीबन चार बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिसकर्मी की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गई। रविवार शाम शव गांव में पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में बड़े भाई पंकज के बेटे गोलू ने शव को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed