फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sick animals get medical treatment

गांवों में पहुंचीं टीमें, बीमार मवेशियों को दिया उपचार

Fri, 04 Mar 2022 12:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
sick animals get medical treatment
मैनपुरी। तहसील भोगांव क्षेत्र के गांवों में खुरपका-मुंहपका से पीड़ित मवेशियों का पशुपालन विभाग की टीम ने उपचार किया। अमर उजाला ने गांवों में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) फैलने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद ही पशुपालन विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में खबर प्रकाशित की थी कि भोगांव क्षेत्र के गांव हविलिया, म्योराचक अब्दुल्लापुर समेत अन्य गांवों में खुरपका और मुंहपका मवेशियों में फैला है। इससे लगातार मवेशियों की मौत भी हो रही है। ग्रामीणों द्वारा पशुपालन विभाग द्वारा उपचार न दिए जाने का आरोप भी लगाया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पशुपालन विभाग हरकत में आ गया। शुक्रवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह के आदेश पर पशु चिकित्सकों की दो टीमें गांव हविलिया और म्योराचक अब्दुल्लापुर में पहुंची। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिरुद्ध और डॉ. रणधीर कुमार ने टीम के साथ गांव पहुंचकर बीमार मवेशियों का उपचार किया। इसके साथ ही उन्हें दवाएं भी उपलब्ध कराईं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गांवों में रोग के संबंध में पशु चिकित्साधिकारियों से जानकारी की। उन्होंने बताया कि पशुओं के ठीक होने तक टीमें लगातार गांवों में सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed