फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SI Sucide

एसआई आत्महत्या प्रकरणः परिजन बोले, आत्महत्या का कोई कारण नहीं

Thu, 29 Aug 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
SI Sucide
कासगंज पुलिस ऑफिस पर एसपी से मिलने पहुंचे उपनिरीक्षक देवी सिंह के परिजन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। दरोगा देवी सिंह की मौत की गुत्थी अभी भी हत्या और आत्महत्या के बीच में उलझी हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अभी तक मामला आत्महत्या का सामने आया है लेकिन परिजन आत्महत्या की बात स्वीकार नहीं कर रहे हैं। एसआई के परिजनों ने गुरुवार को मथुरा से कासगंज पहुंचकर एसपी सुशील घुले से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। परिजनों ने कहा यदि उपनिरीक्षक ने आत्महत्या की है तो उसका क्या कारण है? एसपी ने परिजनों को निष्पक्ष जांच के लिए आश्वस्त किया है।
विज्ञापन

बता दें कि पटियाली सर्किल की दरियावगंज चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक देवी सिंह ने पांच दिन पूर्व मौत हो गई थी। उनकी दाहिनी ओर कनपटी पर गोली लगी थी और सर्विस रिवाल्वर पास में पड़ी मिली थी। पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी आत्महत्या के संकेत मिले। हालांकि परिजन कह रहे हैं कि आत्महत्या की वजह नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

ऐसे में परिजन हत्या का संदेह जाहिर कर रहे हैं। एसआई के बेटे पवन, भाई ओमप्रकाश, पत्नी भूरी देवी, बेटी तपस्या और तमाम अन्य परिजन और रिश्तेदार गुरुवार को कासगंज पहुंचे और उन्होंने एसपी से मामले की जांच निष्पक्ष कराने की मांग की। परिजनों ने कहा कि किसी मामले की जांच में तो उन पर कोई दबाव नहीं था अथवा किसी साजिश के तहत उनकी हत्या की गई है। परिवार के लोगों ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई पारिवारिक समस्या भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को आश्वस्त किया कि एएसपी स्तर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। सभी कॉल डिटेल की तस्दीक की जा रही है। फॉरेंसिक जांच के परिणाम भी अभी आने हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।
15 दिन में जांच पूरी करें- डीआईजी
कासगंज। एसआई देवी सिंह की मौत के मामले में अलीगढ़ क्षेत्र के डीआईजी डा. प्रतिंदर सिंह ने एसपी को पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच 15 दिन में पूरी करने को कहा है। जांच संपूर्ण हो। हर बिंदु पर जांच में ध्यान रखा जाए।
बुलेट और रिवॉल्वर की भी हो रही फॉरेंसिक जांच
कासगंज। एसआई के शव के पास से बरामद बुलेट और रिवॉल्वर की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में फॉरेंसिक जांच की जाएगी। इससे स्पष्ट होगा कि बुलेट का बोर क्या है? रिवॉल्वर से गोली चली है या नहीं।
दरोगा के पुत्र ने मृतक आश्रित में नौकरी के लिए किया आवेदन
कासगंज। दरोगा के पुत्र पवन ने मृतक आश्रित में नौकरी पाने के लिए गुरुवार को अपने आवेदन की जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं। एसपी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि नियमानुसार पात्रता के आधार पर पुत्र को नौकरी दी जाएगी।

वर्जन-
- एसआई देवी सिंह के परिजनों ने मुलाकात की है। उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उनके पुत्र को नियमानुसार मृतक आश्रित में नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
- सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed