फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shrine built in the apartment complex was demolished in the night police force deployed

Agra: थाने के पास अपार्टमेंट परिसर में धर्मस्थल तोड़ा, बिजली गुल करने के बाद चलाया गया बुलडोजर, तनाव

Sun, 07 Aug 2022 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 09:46 AM IST
सार

थाना लोहामंडी क्षेत्र स्थित पारस पर्ल अपार्टमेंट की घटना है। रात में ये हरकत की गई। सुबह जब लोगों ने ये दृश्य देखा तो आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी जब्त कर ली है।
 

विज्ञापन
shrine built in the apartment complex was demolished in the night police force deployed
लोहामंडी थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना लोहामंडी के पास पारस पर्ल्स अपार्टमेंट परिसर में शनिवार रात को एक धर्मस्थल को तोड़ दिया गया। आरोप है कि परिसर में वर्षों पुराने धर्मस्थल पर बिजली गुल करने के बाद बुलडोजर चलाया गया। क्षेत्र के लोगों को जानकारी पर हंगामा हो गया। तनाव फैल गया। पुलिस पहुंच गई। मलबे सहित जेसीबी को जब्त कर लिया गया। धर्मस्थल तोड़ने वालों का पता नहीं चल सका। इससे लोगों में आक्रोश है। एसएसपी का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन


पारस पर्ल्स अपार्टमेंट के पीछे के रहने वाले मोहम्मद सादिक के अनुसार, पारस पर्ल्स अपार्टमेंट 11 साल पहले बना है, जबकि धर्मस्थल काफी पुराना है। धर्मस्थल के पास ही अपार्टमेंट का गेट है। उनकी मां धर्मस्थल पर बैठती थीं। उनके इंतकाल के बाद भाभी ने बैठना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि रात में अपार्टमेंट की बिजली गुल कर दी गई। जेसीबी चलने लगी। भतीजी घर की छत पर आई थी। उसने जेसीबी को धर्मस्थल तोड़ते देखा। उसने परिवार के लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

'धर्मस्थल से हर समुदाय की आस्था'

इस पर परिवार के लोग और मोहल्ले के लोग आ गए। मगर, अपार्टमेंट परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंच गई। मगर, लोगों से सुबह आकर शिकायत करने के लिए बोल दिया। धर्मस्थल से हर समुदाय के लोगों की आस्था जुड़ी है। धर्मस्थल तोड़ने का कारण भी नहीं बताया गया।


एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पारस पर्ल्स अपार्टमेंट में एक पेड़ के नीचे बने धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त करने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। अपार्टमेंट परिसर में एक जेसीबी खड़ी मिली, जिसमें मलबा भी था। उसे जब्त कर लिया गया है। एक पक्ष ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। पारस पर्ल्स सोसायटी के पदाधिकारियों से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
 

गार्ड ने बंद कर दिया अपार्टमेंट का गेट

क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि धर्मस्थल तोड़ने के बाद जब वो पहुंचे तो गार्ड ने गेट बंद कर दिया। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस भी पहुंची। मगर, आश्वासन देती रही। कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाने के पास यह सब होता रहा, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने किसी आरोपी को नहीं पकड़ा।

लोगों के धर्मस्थल पर आने पर आपत्ति

आरोप लगाया कि धर्मस्थल में हर बृहस्पतिवार को लोग प्रार्थना के लिए आते थे। इससे अपार्टमेंट के लोगों को आपत्ति थी। इसलिए रात के समय धर्मस्थल को तोड़ दिया गया। अपार्टमेंट के निवासियों की भी मूक सहमति थी।

पुलिस छावनी बना नौबस्ता 

धर्मस्थल तोड़ने से लोहामंडी के मिश्रित आबादी वाले नौबस्ता इलाके में तनाव फैल गया था। इस पर शनिवार रात से ही फोर्स तैनात कर दिया गया। रविवार सुबह बड़ी संख्या में फोर्स पूरे इलाके में लगाई गई। पूरा इलाका पुलिस छावनी बना दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed