{"_id":"60d41b058ebc3e2ee70ea6f4","slug":"shri-paras-hospital-case-of-oxygen-mockdrill-investigation-will-restarts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल: 91 मरीजों की रिकॉर्ड मिलने के बाद नए सिरे से जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल: 91 मरीजों की रिकॉर्ड मिलने के बाद नए सिरे से जांच
Thu, 24 Jun 2021 11:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:11 AM IST
सार
कमेटी के सदस्य डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि कमेटी को मरीजों का रिकॉर्ड अभी तक नहीं मिले थे, इस कारण जांच पूरी नहीं हो पाई, अब कमेटी ने निर्णय कर लिया है कि देरी भले ही हो जाए, लेकिन भर्ती मरीजों के परिजनों से बात करने के बाद ही अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री पारस अस्पताल में दमघोंटू मॉकड्रिल प्रकरण की आईएमए नए सिरे से जांच करेगा। 26 और 27 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती मरीजों के रिकॉर्ड मिलने के बाद सभी के बयान लिए जाएंगे। रिकार्ड एक-दो दिन में कमेटी को मिल जाएंगे। कमेटी संयोजक डॉ. सुधीर धाकरे ने कहा कि 26 और 27 अप्रैल को अस्पताल में 91 मरीज भर्ती होने की बात कही है।
विज्ञापन
ऐसे में इन सभी के रिकार्ड मांगे हैं, यह एक-दो दिन में मिल जाएंगे। इनके बयान लिए जाएंगे और इसके बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। कमेटी के सदस्य डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि कमेटी को मरीजों का रिकॉर्ड अभी तक नहीं मिले थे, इस कारण जांच पूरी नहीं हो पाई, अब कमेटी ने निर्णय कर लिया है कि देरी भले ही हो जाए, लेकिन भर्ती मरीजों के परिजनों से बात करने के बाद ही अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
सीबीआई जांच हो तभी आएगा पूरा सच
आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव का कहना है कि अप्रैल में ऑक्सीजन की कमी हर अस्पताल में थी, मरीज और उनके परिजन भलीभांति जानते हैं। श्री पारस अस्पताल प्रकरण की जांच उलझ गई है, पूरा सच तभी सामने आएगा, जब शासन इसकी जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति करे।
विज्ञापन
डॉ. शरद गुप्ता का इस्तीफा नहीं स्वीकारा
आईएमए की जांच कमेटी के संयोजक डॉ. सुधीर धाकरे का कहना है कि श्री पारस अस्पताल प्रकरण की जांच कमेटी से डॉ. शरद गुप्ता ने इस्तीफा व्हाट्सएप पर भेजा है, लेकिन इसे कमेटी ने स्वीकारा नहीं है। उनसे बात भी की गई है।
डॉक्टर-मरीज का नहीं टूटना चाहिए भरोसा
आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय का कहना है कि डॉक्टर और मरीज के भरोसे का सवाल है, ऐसे में कमेटी सभी तथ्यों पर ध्यान देकर जांच करने को कहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
पचौरी सीओ बताकर मिलता था डॉक्टरों से, मनाली मे मना रहा छुट्टी
श्री पारस अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अरिन्जय जैन की वीडियो में पचौरी नाम के शख्स का नाम सामने आ रहा है। इसने दूसरी लहर में अस्पतालों में दवा और ऑक्सीजन की सप्लाई भी की है। यह अस्पतालों में परिजनों का इलाज कराने जाता था तो खुद को सीओ बताता था। प्रकरण में इसका इसका नाम सामने आया तो एक अस्पताल संचालक ने इससे फोन पर बात की तो उसने मनाली में छुट्टी मनाने की बात कही है। आकर बात करने को कहा है।
फिरोजाबाद: टूंडला रेलवे स्टेशन पर प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस की सुरक्षा व्यवस्था का हुआ रिहर्सल, स्टेशनों पर तैनात रही फोर्स