फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna-Rukmini wedding festival celebrated with great fanfare

Agra News: धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव

Tue, 06 Oct 2026 12:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna-Rukmini wedding festival celebrated with great fanfare
किरावली। कस्बा किरावली की शंकर विहार कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास छवीली शरण महाराज ने संगीतमय कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि महारास जीव और शिव के मिलन का प्रतीक है, जो काम पर विजय प्राप्ति की अलौकिक लीला है। कथा के दौरान जैसे ही श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का दिव्य प्रसंग शुरू हुआ, पूरा पंडाल मंगल गीतों और श्रद्धालुओं की तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथा के मुख्य यजमान (परीक्षित) वीरेंद्र चाहर एवं शीला देवी चाहर रहे। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से गोलू चाहर, चेतन चाहर, दीपचंद चाहर, भोलू चाहर, रमेश राना, जवाहर सिंह, बलराम सिंह, बच्चू सिंह सोलंकी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया और पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed