फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmasthan Idgah Case objection raised by shahi Idgah in  court will be debated today

श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण: शाही ईदगाह द्वारा अदालत में रखी आपत्ति, आज होगी बहस

Tue, 20 Sep 2022 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 12:01 AM IST
सार

लखनऊ के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह आदि की ओर से जिला जज की अदालत में 92 सीपीसी के तहत एक प्रार्थनापत्र दिया गया था। इस प्रार्थनापत्र को जिला जज की अदालत से सुनवाई के लिए एडीजे सप्तम की अदालत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Shri Krishna Janmasthan Idgah Case objection raised by shahi Idgah in  court will be debated today
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण को लेकर लखनऊ के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह द्वारा दाखिल वाद में ईदगाह पक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई है। इस आपत्ति का मंगलवार को अदालत में प्रत्युत्तर दिया जाएगा। लखनऊ के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह आदि की ओर से जिला जज की अदालत में 92 सीपीसी के तहत एक प्रार्थनापत्र दिया गया था। इस प्रार्थनापत्र को जिला जज की अदालत से सुनवाई के लिए एडीजे सप्तम की अदालत में भेज दिया गया। सोमवार को इस पर सुनवाई हुई।

विज्ञापन


शाही मस्जिद ईदगाह इंतजामिया कमेटी के सचिव व अधिवक्ता तनवीर अहमद ने बताया कि अदालत में हमारी ओर से लिखित आपत्ति दाखिल की गई और बहस के लिए कहा गया, जबकि अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को अदालत में इस पर बहस करेंगे। इस पर अदालत ने आज बहस करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि 92 सीपीसी के तहत दिया गया प्रार्थना पत्र विचरण के योग्य है या नहीं, इस पर बहस होनी है।
विज्ञापन

 

हिंदू महासभा ने मीना मस्जिद का निर्माण रोकने के लिए मांगा स्टे

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट स्थित मीना मस्जिद में चल रहे निर्माण को रुकवाने की मांग भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा अदालत से की है। उन्होंने इस संबंध में सोमवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। मांग की गई है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पूर्वी क्षेत्र में स्थित मीना मस्जिद में निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य को रुकवाया जाए। इस पर अदालत ने सुनवाई के लिए 26 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह प्रकरण में जन्मस्थान के पूर्वी हिस्से रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित मीना मस्जिद है। अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अदालत में दावा किया है कि मीना मस्जिद में निर्माण कर अतिक्रमण किया जा रहा है। इसे अविलंब रोका जाए। इसके लिए सोमवार को दिनेश शर्मा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। अधिवक्ता देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। जिस पर सुनवाई के अदालत ने 26 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed