फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmasthan case Sunni Central Waqf Board did not appear in Mathura court

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह विवाद: अदालत में हाजिर नहीं हुआ सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, फिर जारी होगा नोटिस

Wed, 09 Nov 2022 06:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Nov 2022 06:53 PM IST
सार

अदालत में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा के केस में 7 रूल 11 पर सुनवाई शुरू होनी थी। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड अदालत में हाजिर न होने से सुनवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Shri Krishna Janmasthan case Sunni Central Waqf Board did not appear in Mathura court
जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के केस की सुनवाई में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड हाजिर नहीं हो सका। जिसके चलते अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने वक्फ बोर्ड को नोटिस भेजे जाने के लिए निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री के केस में शाही ईदगाह मस्जिद पक्ष को जवाब दाखिल करने के लिए कहा, लेकिन शाही ईदगाह पक्ष ने हाईकोर्ट के स्टे का हवाला देते हुए जवाब देने से इनकार कर दिया। सिविल जज सीनियर डिवीजन ने दोनों केस पर सुनवाई के लिए आठ दिसंबर तारीख तय की है।

विज्ञापन

अदालत में हाजिर नहीं हुआ वक्फ बोर्ड 

बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा के केस में 7 रूल 11 पर सुनवाई शुरू होनी थी। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड अदालत में हाजिर न होने से सुनवाई नहीं हो सकी। पक्षकार ने बताया कि अदालत ने उन्हें बोर्ड को नोटिस भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रंजना अग्निहोत्री के केस में ईदगाह पक्ष से जवाब मांगा 

वहीं सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री के केस में उनके अधिवक्ता गोपाल खंडेलवाल ने बताया कि उन्होंने अदालत में शाही ईदगाह पक्ष से जवाब देने के लिए कहा। शाही ईदगाह के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री के केस में हाईकोर्ट से स्टे चल रहा है। 

बता दें कि अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर दावा करते हुए वहां से शाही ईदगाह को हटाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed