फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmashtami: Security For Shri Krishana Janmsthan And Mathura Vrindavan

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कान्हा की नगरी में सुरक्षा व्यवस्था, तीन जोन और 16 सेक्टर में बांटा जन्मस्थान

Thu, 26 Aug 2021 05:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Aug 2021 05:36 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था तीन जोन और 16 सेक्टरों में बांटी, वृंदावन, गोवर्धन, नंदगांव, गोकुल व बलदेव के लिए प्रशासनिक व्यवस्था के अतिरिक्त इंतजाम

विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami: Security For Shri Krishana Janmsthan And Mathura Vrindavan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए जनपद को तीन जोन और 28 सेक्टरों में बांट दिया गया है। तीन जोन और 16 सेक्टर श्रीकृष्ण जन्मस्थान की व्यवस्था के लिए बनाए गए हैं। जबकि इसके अलावा 12 सेक्टरों में जनपद के बाकी सभी मंदिर और तीर्थ स्थलों की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था रहेगी। इस तरह संपूर्ण व्यवस्थाओं की कमान करीब 83 मजिस्ट्रेट संभालेंगे। इसमें आठ रिजर्व रहेंगे। इसके लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट बाहरी जनपदों से भी बुलाए गए हैं।

विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का त्योहार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार 30 अगस्त को मनाया जा रहा है। लेकिन मथुरा में यह उत्सव 27 अगस्त से ही शुरू हो जाएगा, जो 31 अगस्त तक चलेगा। इस उत्सव में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी है। इस दौरान लाखों भक्तों की मौजूदगी रहेगी। इसे देखते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए संपूर्ण जनपद को तीन जोन और 28 सेक्टरों में बांट दिया गया है। इसमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ही व्यवस्था ही तीन जोन और 16 सेक्टरों में विभाजित की गई है। इसमें रेड जोन को ए और बी जोन में बांटा गया है, जिनकी कमान एडीएम प्रोटोकाल आगरा और एडीएम वित्त मथुरा पर रहेगी, जबकि यलो जोन को एडीएम नगर आगरा एवं ग्रीन जोन को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद के हवाले किया है। 
विज्ञापन

इनके अलावा जनपद के अन्य सभी मंदिर और प्रमुख क्षेत्रों की व्यवस्थाओं के लिए 12 और सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में 2-2 मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। प्रत्येक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी 12-12 घंटे के लिए रहेगी। इसमें द्वारिकाधीश मंदिर क्षेत्र, श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र, इस्कॉन मंदिर क्षेत्र, नंदगांव, गोवर्धन दानघाटी मंदिर, गोकुल दाऊजी मंदिर क्षेत्र के अलावा शहर में गोवर्धन चौराहा, छटीकरा मोड़, मंडी चौराहा, भूतेश्वर चौराहा, नया बस स्टैंड, गोकुल रेस्टोरेंट क्षेत्र पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी मथुरा, नवनीत चहल ने बताया कि प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार कर लिया गया है। किसी को कोई असुविधा न रहे इसका ख्याल रखा गया है। जनपद से बाहर से एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारी बुलाए गए हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अभेद सुरक्षा, दर्शन के लिए वनवे व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed