फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmashtami 2022 Cm Yogi Come To Mathura For Celebrate Krishana Janmashtami

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2022: कन्हैया के दर्शन के लिए मथुरा आ रहें हैं सीएम योगी, जन्मस्थान पर करेंगे पूजा

Thu, 18 Aug 2022 06:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 06:40 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। 3 घंटे 40 मिनट मुख्यमंत्री और राज्य के दो मंत्री मथुरा में रहेंगे। 

विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami 2022 Cm Yogi Come To Mathura For Celebrate Krishana Janmashtami
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा आ रहे हैं। वे यहां 3 घंटे 40 मिनट रहेंगे। इस दौरान उनके साथ राज्य के दो मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इसमें 30 मिनट का कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और पूजा के लिए निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक, पुलिस व सीएम की सुरक्षा में लगी टीम ने बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। सीएम योगी गोरखपुर से विमान से आगरा पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम का हेलीकॉप्टर आगरा से पवन हंस वृंदावन में उतरेगा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। 

विज्ञापन

ये रहेगा कार्यक्रम 

मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे वृंदावन पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 01:10 बजे अन्नपूर्णा भवन पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाएंगे। 2:00 से 03:30 बजे तक मुख्यमंत्री टीएफसी में श्रीकृष्णोत्सव एवं अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करेंगे। 03:40 बजे पवन हंस हेलीपैड से मथुरा श्रीराम लीला मैदान स्थित हेलीपैड पर 03:55 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 04:00 बजे से 04:30 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो मंत्री भी रहेंगे साथ 

 इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गन्ना विकास और चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह मौजूद रहेंगे। गौरतलब रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले कई वर्षों से श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्माष्टमी के दौरान दर्शन के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed