{"_id":"664475344d7854da5503916e","slug":"shri-krishna-janmabhoomi-market-closed-for-two-days-no-agreement-between-officials-and-traders-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि बाजार दो दिन से बंद, अधिकारियों और व्यापारियों में नहीं बनी बात; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि बाजार दो दिन से बंद, अधिकारियों और व्यापारियों में नहीं बनी बात; जानें पूरा मामला
Wed, 15 May 2024 02:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 15 May 2024 02:11 PM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्मभूमि बाजार दो दिन से बंद है। दरअसल व्यापारी मुख्य मार्ग को खोलने की मांग को लेकर अड़े हैं। अधिकारियों से वार्ता भी हुई, लेकिन सहमति नहीं बनी।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि बाजार दो दिन से बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य मार्ग को खोलने और इलाके के लोगों के वाहनों के प्रवेश के लिए पास नवीनीकरण की मांग को लेकर बुधवार को भी व्यापारियों का धरना जारी रहा। धरना प्रदर्शन के कारण श्रीकृष्ण जन्म स्थान का बाजार नहीं खुला। यहां दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को खान-पान व खरीदारी में समस्या आ रही है। श्रद्धालु खान-पान की समस्या को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों ने बुधवार को भंडारा भी कराया।
स्थानीय व्यापारियों ने मंगलवार सुबह अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। मौके पर वार्ता को सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार और एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार पहुंचे। उन्होंने सुलह वार्ता की। इसके बाद व्यापारी धरने से उठ गए। इसके बाद मंगलवार शाम को फिर से वे धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि सुलह वार्ता के बाद मार्ग खोल दिया गया था। मगर, धरना खत्म होने के बाद उसे फिर बंद कर दिया गया। तय हुआ है कि बुधवार को मार्ग खुलने पर ही बाजार खुलेगा।