फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shreshth's 95-run knock powers Dr. Ajit Singh Cricket Academy to a magnificent victory; SBS defeated by 53 runs.

Agra News: श्रेष्ठ के 95 रन से डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत, एसबीएस को 53 रन से हराया

Sat, 18 Jul 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Shreshth's 95-run knock powers Dr. Ajit Singh Cricket Academy to a magnificent victory; SBS defeated by 53 runs.
विजेता टीम 
आगरा। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों ने शुक्रवार को डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 35-35 ओवर के मुकाबले में डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी (अंडर-12) ने एसबीएस क्रिकेट अकादमी को 53 रन से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। इस जीत के नायक श्रेष्ठ रहे जिन्होंने 95 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

बल्लेबाजी करते हुए डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट पर 209 रन बनाए। श्रेष्ठ ने 95 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आरव दिवाकर ने 28 और नकुल ने 21 रन का योगदान दिया। एसबीएस की ओर से शिव तोमर और देव जुरैल ने एक-एक विकेट लिया। 210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीएस क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 156 रन पर सिमट गई। तनिष्क तोमर ने 35 और लव बघेल ने 19 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी की ओर से कृष्णा ने तीन और आरव ने दो विकेट लेकर विपक्षी टीम की पारी को संभलने नहीं दिया। शानदार बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी ने मुकाबला 53 रन से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed