फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Showroom owner cheats with people rs 60 lakh in the name of discount in mathura

Mathura: 45 फीसदी छूट पर माल देने का लालच देकर 100 लोगों से 60 लाख की ठगी, शोरूम संचालक फरार

Tue, 05 Jul 2022 07:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 07:07 PM IST
सार

आरोपी जालसाज तमिलनाडु का रहने वाला है। उसने मथुरा में इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम खोला था। लोगों को 45 फीसदी छूट में माल देने का झांसा देकर रकम जमा कराई। इसके बाद फरार हो गया। 

विज्ञापन
Showroom owner cheats with people rs 60 lakh in the name of discount in mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा में घरेलू सामान पर 45 फीसदी छूट देकर झांसा देकर शोरूम संचालक ने 100 लोगों को ठगी का शिकार बना लिया। आरोपी शोरूम संचालक पीड़ितों के करीब 60 लाख रुपये लेकर भाग गया। पीड़ितों ने मंगलवार को पालीखेड़ा स्थित शोरूम पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस पीड़ितों को शांत किया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


थाना हाईवे के सौंख रोड स्थित पालीखेड़ा में लगभग डेढ़ माह पूर्व तमिलनाडु के रहने वाले पालानिवेल राजागोपाल ने किराये की दुकान लेकर आरपी होम नीड्स एंड आर्डर सप्लायर के नाम से शोरूम खोला था। इस शोरूम पर घरेलू सामान फ्रीज, कूलर, एलईडी, एसी, सोफा सेट, डबलबेड आदि आवश्यक वस्तुएं बाजार रेट से 45 फीसदी कम रेट पर उपलब्ध कराने के आर्डर बुक करने के नाम पर क्षेत्र व उसके आसपास के लोगों से करीब 60 लाख रुपये जमा कराए। 

विज्ञापन

पीड़ित लोगों ने किया हंगामा 

उसके बाद संचालक रातों रात शोरूम पर ताला लगाकर भाग गया। इसकी जानकारी जैसी ही ठगी का शिकार हुए पीड़ित लोगों को हुई तो उन्होंने मंगलवार को शोरूम पर जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना पर हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि करीब 100 लोगों से 60 लाख रुपये की ठगी की गई है। अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अब तक की जांच में लगता है कि शोरूम संचालक ने पहले ही प्लानिंग कर ली थी। लोगों को दिखाने के लिए शोरूम खोला था और जैसे ही मौका लगा तो जालसाज लाखों रुपये की चपत लगाकर फरार हो गया। फिलहाल उसके सभी खाते ब्लॉक किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed