{"_id":"c01220e75966c0bcce04825fe797615f","slug":"shown-mirror-to-feelingless-municipal-corporation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनहीन नगर निगम को दिखाया आईना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनहीन नगर निगम को दिखाया आईना
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 17 Jul 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम शिकायतें करने और नगर निगम सदन में आवाज उठाने के बाद भी नाला साफ नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ पार्षद खुद नाले में उतर गए। न सिर्फ नाले से कूड़ा निकाला बल्कि इसे बाल्टी में भरकर नगर निगम कर्मचारियों को भेंट करने पहुंच गए। समस्या का समाधान नहीं होने पर पार्षद ने प्रतीकात्मक स्वरूप निगम अधिकारियों का त्रियोदशी संस्कार भी किया।
बता दें, केदार नगर क्षेत्र के पार्षद मदन लाल तिमोरी चार जुलाई को नगर निगम सदन की कार्यवाही के दौरान सिर मुंडवा कर पहुंच गए थे। केदार नगर नाले की सफाई और इस अधूरे नाले को बड़े नाले से जोड़ने के लिए वह कई बार मांग कर चुके थे। सुनवाई नहीं होने पर विरोध स्वरूप उन्होंने नगर निगम सदन में संवेदनहीन नगर निगम के प्रतीकात्मक त्रियोदशी संस्कार करने को लेकर पर्चे बांटे थे। इस पर सदन में अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। मगर 12 दिन बाद भी न तो नाला साफ हुआ और न ही यह आगे जुड़ा। इसको लेकर पार्षद ने गुरुवार को प्रतीकात्मक त्रियोदशी संस्कार के बाद क्षेत्र के लोगों के साथ नाले की सफाई की।