{"_id":"664199a73db703048d0a4a16","slug":"shot-for-abusing-police-caught-three-accused-had-attacked-the-youth-suddenly-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली देने पर मारी गोली: पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे, सरेराह युवक पर किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली देने पर मारी गोली: पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे, सरेराह युवक पर किया था हमला
Mon, 13 May 2024 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 May 2024 10:10 AM IST
सार
गाली देने पर रंगबाजी में प्रिंस यादव को गोली मारी गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को दबोच लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना पुलिस ने गाली देने पर रंगबाजी में गोली मारने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से तीन तमंचे, 5 कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। आरोपियों ने क्षेत्र में दबदबा बनाने के लिए युवक में गोली मारी थी। ट्रांस यमुना थानाध्यक्ष ने बताया कि नगला रामबल के बसैरा कॉलोनी का प्रिंस उर्फ काली 9 मई को रात 8 बजे शाहदरा अपने दोस्त सौरभ से मिलने आया था। दोनों मंदिर के बाहर बैठे थे। आरोपियों ने प्रिंस उर्फ काली को गोली मार दी।
इसके बाद उसे बाइक से उठाकर ले गए। बालाजी नगर में ले जाकर पिटाई के बाद छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने शनिवार को कालिंदी विहार निवासी राज चौहान, कृष्णा कॉलोनी निवासी दीपक कुमार उर्फ डीके और टेढ़ी बगिया निवासी इरफान को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी दोस्त हैं।
पूछताछ में आरोपी राज चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रिंस उर्फ काली से किसी बात पर बहस हुई थी। 8 मई की रात फोन कर उसने गाली दी। इस बात से राज को गुस्सा आ गया। उसने दूसरे दिन दीपक और इरफान के साथ मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया। उनका सोचना था कि प्रिंस को गोली मारने के बाद क्षेत्र में दबदबा बढ़ जाएगा।