फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shot at young man in firozabad district

फिरोजाबादः आवाज लगाकर युवक को घर से बाहर बुलाया और फिर मारी गोली

Thu, 21 Jun 2018 06:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 21 Jun 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
shot at young man in firozabad district
फायरिंग - फोटो : SELF
फिरोजाबाद में थाना उत्तर के मोहल्ला सत्यनगर में युवक ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। गोली लगने की वजह से एक युवक जख्मी हो गया। फायरिंग करने वाले युवक को लोगों ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पहले तो लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की इसके बाद पुलिस सौंप दिया। वहीं घायल युवक को ही जिला अस्पताल लाए हैं। इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।  
विज्ञापन


सत्यनगर निवासी नीरज (25) कश्यप घर पर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान एक युवक आया और घर के बाहर से आवाज लगाई। जब नीरज बाहर  आया तो उस पर फायरिंग कर दी। 

गोली नीरज के सिर से रगड़ते हुए निकल गई। फायरिंग की आवाज को सुनकर ही आसपास के लोग युवक को दबोचने के लिए दौड़े।युवक दोबारा तमंचा लोड कर पाता तब तक भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। 

फायरिंग की सूचना पर ही थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर प्रवींद्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल नीरज कश्यप व पिटाई से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

युवक ने अपना नाम महादेवनगर गली नं. आठ निवासी अक्षय कुमार उर्फ ईलू कुलश्रेष्ठ (35) बताया है। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि फायरिंग प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed