फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shortage of oxygen

शहर में हुई ऑक्सीजन की किल्लत, सप्लायरों का स्टॉक हुआ निल

Thu, 22 Apr 2021 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
shortage of oxygen
कासगंज। जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है। निजी सप्लायरों पर भी ऑक्सीजन का स्टॉक नहीं है। वहीं जिन मरीजों को घर पपर ऑक्सीजन की जरूरत है उनको भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

जिले में आमतौर पर ज्यादा ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं रहती। सरकारी चिकित्सालयों में तो ऑक्सीजन की व्यवस्था है लेकिन निजी चिकित्सालयों में ऑक्सीजन की कमी है। सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों को है जो घर पर ऑक्सीजन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ही एक जरूरतमंद युवक माधव का कहना है कि उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। घर में दादी को ऑक्सीजन लेनी होती है लेकिन ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रही। इसी तरह की दिक्कतें तमाम अन्य लोगों के साथ भी हैं। ऑक्सीजन सप्लायरों का कहना है कि आगरा, अलीगढ़ जनपदों से सप्लाई नहीं मिल पा रही। वहां के जिला प्रशासन ने गैर जनपदों में सप्लाई पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

क्या बोले कारोबारी-
- कोरोना महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के साथ ही ऑक्सीजन का संकट शुरू होने लगा था। इसी के साथ ही जिले में जो सप्लाई आ रही थी वह सप्लाई आना बंद हो गई है। ऑक्सीजन प्लांट से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जो स्टॉक ऑक्सीजन का था वह समाप्त हो चुका है। - अनूप गुप्ता, ऑक्सीजन सप्लायर।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऑक्सीजन की किल्लत चल रही है। कई दिनों से सप्लाई नहीं मिल पा रही। अलीगढ़ प्लांट पर बताया गया कि जिला प्रशासन ने अन्य जनपदों में आपूर्ति पर रोक लगा दी है। जब ऑक्सीजन ऊपर से नहीं आएगी तो कैसे सप्लाई हो पाएगी। - राजू,ऑक्सीजन सप्लायर।

वर्जन-
- जिले में ऑक्सीजन की कमी की समीक्षा की जाएगी। फिलहाल घरों के लिए आपूर्ति पर शासन की रोक है। निजी अस्पतालों को भी ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। यदि किसी मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत है तो अस्पताल पहुंचाएं। यदि वहां कोई समस्या होती है तो वहां से मरीज को अलीगढ़ रेफर किया जाएगा। यहां पर्याप्त ऑक्सीजन है। - गौरव दयाल, मंडलायुक्त, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed