{"_id":"641f213a2aa685d39c0edd36","slug":"shopkeepers-were-fined-for-putting-wet-and-dry-garbage-in-same-box-during-swachh-survekshan-in-agra-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण: दुकानदारों को नहीं पता गीले-सूखे कचरे में अंतर, एक ही डिब्बे में डालने पर वसूला गया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण: दुकानदारों को नहीं पता गीले-सूखे कचरे में अंतर, एक ही डिब्बे में डालने पर वसूला गया जुर्माना
Sat, 25 Mar 2023 09:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Mar 2023 09:58 PM IST
सार
आगरा में नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान चलाया। इस दौरान एक ही डिब्बे में गीला-सूखा कचरा डालने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। आगे के लिए उन्हें हिदायत दी गई।
विज्ञापन
गीला-सूखा कचरा डालने की अलग-अलग डस्टबिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण चल रहा है। बाजारों में दुकानदारों को गीले-सूखे कचरे में अंतर नहीं पता। दोनों तरह का कचरा एक ही डस्टबिन में डालने पर शनिवार को नगर निगम ने हरीपर्वत, छत्ता, लोहामंडी और ताजगंज क्षेत्र में आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला है। इसके अलावा गंदगी फैलाने, प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल पर भी कार्रवाई की गई है।
सूखा-गीला कूड़ा अलग-अलग रखना है। न रखने पर हरीपर्वत जोन में 3500 रुपये, ताजगंज में 1600, लोहामंडी में 1300 रुपये और छत्ता जोन में 2250 रुपये जुर्माना विभिन्न लोगों से वसूला गया। इसके अलावा बकाया गृहकर की वसूली की गई। चारों जोन से 27 लाख रुपये से अधिक गृहकर वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
थूकने और टॉयलेट करने पर वसूला गया जुर्माना
जी-20 मार्ग पर लोगों का थूकना भी जारी है। शनिवार को 50 से अधिक लोगों से सार्वजनिक स्थल पर थूकने और टॉयलेट करने पर करीब 3500 रुपये जुर्माना वसूला गया। नगर निगम के प्रवर्तन प्रभारी एके सिंह के अनुसार गंदगी न फैलाने, अतिक्रमण नहीं करने को लेकर लोगों को लगातार समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
सूखा-गीला कूड़ा अलग-अलग रखना है। न रखने पर हरीपर्वत जोन में 3500 रुपये, ताजगंज में 1600, लोहामंडी में 1300 रुपये और छत्ता जोन में 2250 रुपये जुर्माना विभिन्न लोगों से वसूला गया। इसके अलावा बकाया गृहकर की वसूली की गई। चारों जोन से 27 लाख रुपये से अधिक गृहकर वसूला है।
विज्ञापन