फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shopkeepers protest against the security arrangements of Shri Janmasthan Mathura

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव पर व्यापारी खफा, मुख्त द्वार के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 06 Sep 2022 10:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 10:33 PM IST
सार

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन नई-नई व्यवस्थाएं आए दिन बनाता रहता है। सुरक्षा के नाम पर यहां व्यापारियों को परेशान किया जाता है। 

विज्ञापन
shopkeepers protest against the security arrangements of Shri Janmasthan Mathura
व्यापारियों ने जताया आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के नाम पर आए दिन नई व्यवस्था लागू किए जाने का आरोप लगाते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान उद्योग व्यापार मंडल ने आक्रोश जताया है। व्यापारियों ने मंगलवार को जन्मस्थान के मुख्य द्वार के समक्ष प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


प्रदर्शन से पहले सोनी धर्मशाला में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर यहां व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन नई-नई व्यवस्थाएं आए दिन बनाता रहता है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुख्य द्वार वाले मार्ग को रोक दिया जाता है। पैदल यात्रियों को भी रात के दौरान नहीं निकलने दिया जाता। इससे इस क्षेत्र में बने होटल, गेस्ट हाउस को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वाहनों का आवागमन रोका जा रहा है। आसपास के मार्गों पर बैरियर लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों को वाहनों से आने-जाने में दिक्कत हो रही हैं।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि कोई भी नवीन व्यवस्था प्रभावी करने से पहले व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन विचार नहीं करता। जन्मस्थान ईदगाह की सुरक्षा के नाम पर स्थानीय लोगों को परेशान किया जा रहा है। बैठक में मुनेंद्र अग्रवाल, ब्रजेश शर्मा, प्रमोद सिंह, रावेंद्रसिह, ओमप्रकाश, मनोज अग्रवाल, पिंकेश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, प्रवीण भाटिया, भीमसैन जैन, विनय जैन, पप्पु गाली, लक्ष्मणसिंह आदि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर से आंदोलन करने का ऐलान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed