Agra News: दो हजार के नोट चलाने पर लग रहा 10 प्रतिशत बट्टा, होटल व रेस्टोरेंट संचालक लेने में कर रहे आनाकानी
आगरा में दो हजार के नोट चलाने पर 10 प्रतिशत बट्टा लिया जा रहा है। वहीं होटल व रेस्टोरेंट संचालक लेने में आनाकानी कर रहे हैं। खुले पैसे न होने का हवाला देते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में चलन में बंद होने से पहले ही बाजारों में दुकानदारों ने दो हजार रुपये का नोट लेना बंद कर दिया है। होटल व रेस्टोरेंट संचालक भी आनाकानी कर रहे हैं। बाजारों में दो हजार के नोट पर 10% बट्टा भी लग रहा है। यानी दो हजार का नोट चलाने पर 1800 रुपये दिए जा रहे हैं।
कई जगह हो रही 10 प्रतिशत बट्टा कटौती
दो हजार का नोट 30 सितंबर से बंद होगा। उससे पहले ही बाजार में नोट को लेकर उथल-पुथल शुरू हो गई है। शाहगंज, लोहामंडी, राजामंडी, दरेसी, फुव्वारा और ताजगंज क्षेत्र के बाजारों में दो हजार का नोट छोटे दुकानदार नहीं ले रहे हैं। कई जगह 10 प्रतिशत का बट्टा कटौती हो रही है।
होटल और रेस्टोरेंट संचालक भी नहीं ले रहे
उधर, होटल और रेस्टोरेंट में दो हजार का नोट नहीं लेने के कई जगह पोस्टर चस्पा हैं। आगरा होटल रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश बाधवा ने बताया कि शहर में 650 से अधिक होटल व रेस्टोरेंट हैं। अधिकांश होटल व रेस्टोरेंट में दो हजार का नोट यह कहकर नहीं लिया जा रहा कि खुले पैसे नहीं हैं। 30 सितंबर तक नोट लेने में किसी होटल व रेस्टोरेंट संचालक को कोई परेशानी नहीं। वह नोट ले सकता है। उन्हें बैंक में जमा करा सकता है या बदलवा भी सकता है।