{"_id":"69fe24cb0cbab673e5084bee","slug":"shopkeeper-breaks-mans-leg-after-being-asked-to-deliver-paan-quickly-agra-news-c-364-1-ag11019-128664-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जल्दी पान देने की कहने पर दुकानदार ने तोड़े पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जल्दी पान देने की कहने पर दुकानदार ने तोड़े पैर
Fri, 08 May 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 08 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में एक पान की दुकान पर पान देने की जल्दी मचाना युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि दुकानदार ने साथियों से युवक की पिटाई कर पैर तोड़ दिए। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
कमला नगर के रश्मि नगर निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि 4 मई की रात करीब 8:50 बजे उनका बेटा मनीष अपने नौकर मोहन लाल गोस्वामी के साथ वृंदावन पान भंडार पर पान खाने गया था। आरोप है कि पान जल्दी बनाने को कहने पर पान विक्रेता गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने तीन साथियों के साथ मनीष पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। हमले में मनीष के दोनों पैर टूट गए। शरीर पर भी कई चोटें आईं। लोगों के हस्तक्षेप करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।