फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shopkeeper beaten, attack by knife

दुस्साहस: दुकानदार को बंधक बनाकर पीटा, ग्रामीणों को देख भागे आरोपी

Sat, 23 Jul 2022 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 23 Jul 2022 12:40 AM IST
सार

दुकान बंद कर घर जाते समय बाइक सवारों ने उसका पीछा किया। गांव के पास पहुंचते ही उसे घेर लिया और मारपीट करना शुरू कर दिया। उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। ग्रामीणों की आहट सुन आरोपी मौके से भाग निकले। 
 

विज्ञापन
shopkeeper beaten, attack by knife
कासगंज में बंधक बनाकर पिटाई किए गया दुकानदार बंधक बना हुआ। - फोटो : KASGANJ

विस्तार

कासगंज में ग्राम बहेड़िया के समीप दुकानदार को घर जाते समय रास्ते में बंधक बनाकर उस पर चाकू से हमला किया। आरोपी उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। जानकारी पर पुलिस व परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। मामले की तहरीर दुकानदार ने तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी है।
विज्ञापन


ग्राम बहेड़िया निवासी जवाहरलाल की जूता चप्पल की दुकान अशोक नगर में हैं। वह बृहस्पतिवार की देर लगभग 8:30 बजे दुकान बंद कर अपने गांव जा रहे थे। उसने बताया कि जब वह अपने गांव जा रहा था, तो पीपल के पेड़ के पास मार्ग में उसे दो बाइकों पर कुछ लोग खड़े हुए दिखाई दिए। उसने शक होने पर रास्ता बदल लिया और किलौनी की ओर से घर जाने लगा, लेकिन बाइक सवारों ने उसका पीछा किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की आहट सुन भागे आरोपी 

बताया गया है कि उसके गांव के समीप पहुंचते ही आरोपियों ने उसे घेर लिया और बंधक बना लिया। उसकी पिटाई करते हुए उस पर चाकू से भी हमला कर घायल कर दिया। तभी किसी के आने आहट सुन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसने जैसे तैसे कर एक हाथ को रस्सी से बाहर निकाला और कॉल कर परिजन व ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसे बंधन मुक्त कराकर अस्पताल भेजा। उसने आरोपी छोटेलाल, राम लड़ैते, ओम सिंह के खिलाफ पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही पुलिस 

कोतवाली प्रभारी सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी की तहरीर पुलिस को मिल गई हैं। पुलिस मामले की पूरी जांच पड़ताल कर रही है। वहीं मामले की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed