फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shopkeeper arrested for selling duplicate school uniform in Agra

Agra News: कंपनी के नाम से बेच रहा था घटिया कपड़े की स्कूल यूनिफॉर्म, दुकानदार गिरफ्तार

Sun, 04 Sep 2022 10:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Sep 2022 10:34 PM IST
सार

आगरा में नकली माल की बिक्री थम नहीं रही। अब कंपनी के नाम से नकली स्कूल यूनिफॉर्म की बिक्री का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
Shopkeeper arrested for selling duplicate school uniform in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी में कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर घटिया कपड़े से बनी स्कूल यूनिफार्म बेची जा रही थी। कंपनी की टीम पुलिस की मदद से दुकान पर पहुंची। इसके बाद दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया। 39 नेकर भी बरामद किए गए। यह पहला मामला नहीं है, जबकि कंपनी के नाम से घटिया और नकली माल बेचा जा रहा था। 

विज्ञापन


जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के मुताबिक, संजीव कुमार ने सूचना दी थी। वह एसके एजूकेशंस प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के लिए काम करते हैं। कंपनी स्कूल यूनिफार्म ब्रांड नाम बचपन और एकेडमिक हाइट पब्लिक स्कूल के नाम से बनाते हैं। कुछ दिन पहले उन्हें पता चला कि आवास विकास कालोनी के सेक्टर सात में किंडर स्कूल यूनिफार्म के नाम से दुकान पर उनकी कंपनी के ब्रांड नाम का इस्तेमाल करके यूनिफार्म की बिक्री की जा रही है। 
विज्ञापन


इसके मालिक विनय कपूर और उनकी पत्नी मोनिका कपूर हैं। यूनिफार्म को बनाने में घटिया कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है। शनिवार को पुलिस के साथ टीम पहुंची। दुकान से 39 नेकर अलग-अलग साइज के बरामद हुए। विनय कपूर को पकड़ लिया गया। उनके खिलाफ कापी राइट व ट्रेडमार्क अधिनियम और धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed