{"_id":"642e791b7d61e3937101a3a3","slug":"shohda-rams-truck-on-husband-for-protesting-against-teasing-his-wife-in-mainpuri-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: विवाहिता को फोन करके परेशान करता है शोहदा, विरोध पर पति को ट्रक से रौंदने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: विवाहिता को फोन करके परेशान करता है शोहदा, विरोध पर पति को ट्रक से रौंदने की कोशिश
Thu, 06 Apr 2023 01:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:25 PM IST
सार
मैनपुरी में शोदहा विवाहिता को फोन करके परेशान करता है। पति ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे ट्रक से रौंदने की कोशिश की। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना करहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक शोहदा विवाहिता को फोन करके परेशान करता है। विवाहिता व उसके पति ने इसका विरोध किया। इस पर शोहदे ने विवाहिता के पति पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। जानलेवा हमले में वह किसी तरह बच निकला। थाने में तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मंगलवार की शाम इटावा से अपनी कार से घर लौट रहा था। घिरोर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास रिषभ उर्फ अभिषेक निवासी फतेहपुरा, थाना जसवंत नगर, इटावा ने कार पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान युवक जानलेवा हमला में बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
वहां से बचकर निकला पीड़ित थाना पहुंचा। यहां शिकायती पत्र दिया। बताया कि आरोपी के साथ उसकी दुश्मनी है। आरोपी शोहदा मेरी पत्नी को फोन करके परेशान करता है। फोन पर उसे भी जान से मारने की धमकी देता है। विरोध करने पर उसने गाड़ी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन