{"_id":"60ef447d8ebc3ee9b036dffc","slug":"shoe-machanic-murder-in-agra-agra-news-agr4998390102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने की जूता कारीगर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों ने की जूता कारीगर की हत्या
विज्ञापन
आगरा। जगदीशपुरा में तगादा करने पहुंचे जूता कारीगर संजय कुमार (45) की दोस्तों ने शराब पिलाने के बाद सिर में ईंट मारकर जान ले ली। मामले में दो लोगों को नामजद किया गया है।
जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया स्थित रविदास नगर निवासी संजय कुमार जूता कारीगर था। भाई रूपेश ने बताया कि संजय कुमार ने अपने दोस्त सतपाल को तीन हजार रुपये उधार दिए थे। वह जगदीशपुरा के बन्ना वाली गली में रहता है। संजय द्वारा कई बार तगादा करने के बाद भी सतपाल रुपये नहीं लौटा रहा था। इस पर संजय 12 जुलाई की शाम को घर से तगादा करने के लिए निकला था।
रूपेश का आरोप है कि सतपाल और लाला ने उसे आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार में शराब ठेके पर बुला लिया। वहां शराब पिलाने के बाद सतपाल और लाला ने उससे मारपीट की। सिर में ईंट से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। घर लौटने के बाद संजय की हालत बिगड़ गई। वह उसे अस्पताल लेकर गए, प्राथमिक उपचार के बाद वह घर लेकर आ गए। मंगलवार की सुबह संजय की हालत बिगड़ गई। अस्पताल लेकर जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घरवालों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा राजेश कुमार पांडेय ने बताया सतपाल और लाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पत्नी और बच्चों की हालत खराब
जूता कारीगर संजय छह भाइयों में चौथे नंबर पर थे। परिवार में पत्नी ममता और तीन बच्चे हैं। संजय की हत्या से घर में कोहराम मच गया। पत्नी और तीनों बच्चों का बुरा हाल है।