फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe businessman sister lover had murdered by giving supari of 2.5 lakh rupees etah

एटा हत्याकांड: जूता व्यवसायी की बहन के प्रेमी ने रची थी हत्या की साजिश, सुपारी किलर को दिए ढाई लाख 

Sat, 19 Mar 2022 07:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 07:48 PM IST
सार

जिले के चर्चित जूता व्यवसायी हत्याकांड में पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। हत्या कराने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक जूता व्यवसायी की बहन का प्रेमी निकला। 

विज्ञापन
Shoe businessman sister lover had murdered by giving supari of 2.5 lakh rupees etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत नगला पोता में एक मार्च को जूता व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि व्यवसायी की हत्या के लिए ढाई लाख रुपये में सुपारी ली थी।

विज्ञापन

 

हत्या के लिए दी थी सुपारी 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि एक मार्च को रात आठ बजे व्यवसायी अबरार हुसैन की हत्या की गई थी। शुक्रवार को एक आरोपी असरौली निवासी तालिब  को घटना में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मृतक की बहन का प्रेम प्रसंग परवेज आलम से चल रहा था, जिसका अबरार विरोध कर रहा था। इसलिए परवेज ने अजय यादव निवासी शांतिनगर, सादिक और तालिब  को अबरार की हत्या करने के लिए 2.5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। 

विज्ञापन

 रेकी कर दी व्यवसायी की लोकेशन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परवेज ने अबरार की दुकान से घर जाने वाले रास्तों को घटना के दो दिन पहले ही दिखा दिया था। 2.5 लाख रुपये दो किस्तों में देना तय हुआ था। एक मार्च को अबरार के दुकान बंद कर घर जाते समय तालिब पीछे-पीछे रेकी कर परवेज को लोकेशन देता रहा। मालगोदाम रोड पर चारों ने योजनाबद्ध तरीके से अबरार की हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया हत्याकांड का मुख्य आरोपी परवेज पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दूसरा आरोपी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed