फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe business will remain closed against GST hike in Agra on Wednesday

जीएसटी बढ़ोतरी का विरोध: आगरा में आज बंद रहेगा जूता कारोबार, व्यापारी जुलूस निकालकर करेंगे प्रदर्शन

Wed, 05 Jan 2022 12:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Jan 2022 12:29 AM IST
सार

एक जनवरी से फुटवियर पर 5 से बढ़ाकर 12 फीसदी किए गए जीएसटी के विरोध में जूता कारोबारी पांच जनवरी को बाजार बंद रखेंगे। आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन ने यह निर्णय लिया है

विज्ञापन
Shoe business will remain closed against GST hike in Agra on Wednesday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फुटवियर पर एक जनवरी से पांच की जगह 12 प्रतिशत जीएसटी लगाने के विरोध में आगरा का जूता कारोबार बुधवार को बंद रहेगा। जूता व्यापारियों की संस्था आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन ने माधव कॉम्पलेक्स हींग की मंडी में बैठक की, जिसमें उन्होंने हींग की मंडी बाजार में व्यापारियों को बाजार बंद रखने के लिए अपील की। 

विज्ञापन

फेडरेशन के अध्यक्ष गागन दास रामानी ने बताया कि बुधवार को सभी जूता कारोबारी हींग की मंडी से एकजुट होकर जुलूस के रूप में रॉक्सी सिनेमा से कलक्ट्रेट तक जाएंगे और जीएसटी की बढ़ोतरी को स्थगित करने की मांग करेंगे। उन्होंने जुलूस में कोविड नियमों का पालन करने की व्यापारियों से अपील की है। बैठक में दिलीप खूबचंदानी, अशोक मिड्डा, रोहित ग्रोवर, अजय महाजन, रोहित महाजन, चंदवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

बढ़ोतरी स्थगित करने की मांग
गागन दास रामानी ने कहा कि जूता कारोबारी पहले ही कोरोना के कारण परेशान हैं। आगरा में 65 फीसदी जूता उत्पादन होता है। पांच की जगह 12 फीसदी टैक्स बहुत ज्यादा है, जिससे जूते की लागत बढ़ जाएगी। 20 हजार करोड़ रुपये के टर्न ओवर वाले आगरा के जूता उद्योग से चार लाख से ज्यादा लोग सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार से कपड़े की तरह फुटवियर पर भी जीएसटी की बढ़ोतरी स्थगित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात जनवरी को गल्ला मंडी रहेगी बंद
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मंडी शुल्क लागू करने के विरोध में सात जनवरी को गल्ला मंडी बंद रखने का एलान किया है। व्यापार मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष गिर्राज कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें तय किया गया कि कृषि कानूनों के खत्म होने के बाद दोबारा मंडी शुल्क लगाने का आदेश वापस लिया जाए। 

व्यापारियों ने कहा कि कोरोना काल में व्यापारी वैसे ही परेशान है। मंडी शुल्क की तलवार गल्ला व्यापारियों को तबाह कर देगी। बैठक में प्रदेश मंत्री राजकुमार गुरनानी, दीपक शर्मा, डीसी मित्तल, डॉ. संतराम मंगल, महावीर मंगल, रामप्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण, मेघराज दियालानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed