{"_id":"65b53cae29c8c2ddd5063a75","slug":"shoe-artisan-commits-suicide-troubled-by-wife-threats-in-agra-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पत्नी की धमकी से परेशान होकर दुनिया छोड़ गया जूता कारीगर, गुस्साए परिजन ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पत्नी की धमकी से परेशान होकर दुनिया छोड़ गया जूता कारीगर, गुस्साए परिजन ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन
Sat, 27 Jan 2024 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:00 PM IST
सार
आगरा में पत्नी की धमकी से परेशान होकर जूता कारीगर ने सुसाइड कर लिया। गुस्साए परिजन ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलि, मां की तहरीर पर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मृतक सोनू का फाइल फोटो। (सुसाइड करने से करीब डेढ़ महीने पूर्व पुलिस की पिटाई के निशान दिखाता सोनू)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में घर में मीट बनाने को लेकर पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजन ने पत्नी पर पुलिस से धमकवाने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में पथौली में शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने पत्नी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के पथौली निवासी सोनू (30) जूता कारीगर थे। परिजन ने बताया कि पत्नी पूजा से करीब डेढ़ माह पहले विवाद हो गया था। पत्नी ने पथौली चौकी में शिकायत की थी। इस पर चौकी इंचार्ज जागेश्वर सिंह ने सोनू को बुरी तरह से पीटा था। उसका शांति भंग में चालान भी किया था।
विज्ञापन
साथ ही धमकाया था कि अगर दोबारा पत्नी से झगड़ा करेगा तो जेल भेज दूंगा। मृतक के चाचा राजू का आरोप है कि दरोगा ने पैसे भी वसूले थे। इसके बाद ही पूजा ने पति का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। वह बात-बात पर दरोगा को बुलाने की धमकी देती थी।
विज्ञापन
सोनू की मां राजकुमारी ने बताया कि शुक्रवार को घर में बेटे ने मीट बनाने को कहा था। इसी बात पर बहू से विवाद हुआ था। बहू ने बेटे को सबक सिखाने की धमकी दी। पुलिस को बुलाकर लाने की बात कहकर घर से बाहर चली गई। सोनू ने कूलर के ऊपर चढ़कर पंखे से लटककर फंदा लगा लिया। घटना से गुस्साए परिजन ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जाम लगाया।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना पर एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी और शाहगंज थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। युवक की मां ने उसकी पत्नी के खिलाफ खुदकुशी के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर शाहगंज आलोक कुमार ने बताया कि मुकदमे में नामजद पत्नी पूजा को पकड़ लिया गया है।