फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shocking Marriage Fraud: Groom Alleges Minor and Disabled Bride Hidden from Him

UP: विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन, कार से इस तरह उतरी; दूल्हे के छूटे पसीने; अब टूटने की कगार पर रिश्ता

Tue, 05 May 2026 10:07 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 05 May 2026 10:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के बाद विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन की हरकत देख दूल्हे के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Shocking Marriage Fraud: Groom Alleges Minor and Disabled Bride Hidden from Him
दुल्हन सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा में एक युवक की शादी के बाद उसके जीवन में उस समय भूचाल आ गया, जब उसे पता चला कि शादी के नाम पर उसके साथ बड़ा धोखा हुआ है। दूल्हे ने बताया कि उसकी दुल्हन नाबालिग है। उसके दिव्यांग होने की जानकारी भी नहीं दी गई। ये जानकारी छिपाकर शादी कर दी गई। ससुराल आने पर दूल्हे को जानकारी हुई। उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

यहां का है मामला 
थाना शमसाबाद के एक गांव निवासी युवक ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2024 को एत्मादपुर के एक गांव की नाबालिग दिव्यांग लड़की से करा दी गई। पत्नी को घर लाया तो वह कार से उतर नहीं पाई और उसने बताया कि बायां पैर ठीक नहीं है। इस बात की जानकारी जब उसे हुई, तो होश उड़ गए। उसने ससुर से बात की, तो वो भी उसकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ नहीं रहना चाहती है पत्नी 
पीड़ित ने बताया कि ससुर कमल सिंह ने यह तथ्य जानबूझकर छिपाकर धोखे से विवाह कराया। पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती है। पुलिस में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। थाना न्यू आगरा प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed