फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal Yadav met dengue victim children in firozabad hospital

फिरोजाबाद: अस्पताल में बीमार बच्चों से मिले शिवपाल यादव, कहा- मरीजों को नहीं मिल रहा सही उपचार

Mon, 06 Sep 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Sep 2021 12:16 AM IST
सार

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू के साथ रविवार को दोपहर 12 बजे सौ शैय्या अस्पताल में पहुंचे। यहां शिवपाल यादव ने बीमार बच्चों का हाल जाना। 

विज्ञापन
Shivpal Yadav met dengue victim children in firozabad hospital
मेडिकल कॉलेज में शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव रविवार को फिरोजाबाद पहुंचे। उन्होंने सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में उनके तीमारदारों से जानकारी ली। चिकित्सकों से उपचार के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि डेंगू से पीड़ित बच्चों को सही ढंग से उपचार नहीं मिल रहा है। हद दर्जे की लापरवाही की जा रही है। शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है। शासन एवं प्रशासन को चाहिए कि वह बेहतर उपचार देकर बच्चों की जान बचाए। भाजपा सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। 
विज्ञापन


शिवपाल यादव ने मेडिकल कालेज की प्राचार्य एवं स्टाफ से बच्चों को दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक नहीं है। 200 बच्चे प्रतिदिन आ रहे हैं बेड की कमी है, दवाएं अच्छी क्वालिटी की नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'दो जनप्रतिनिधियों के झगड़े में नहीं हो रही शहर की सफाई' 
प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि अधोमानक दवाओं का प्रयोग हो रहा है, इसके कारण बच्चों को आराम नहीं मिल रहा है। चारों तरफ गंदगी का आलम है, पानी भरा हुआ है। इससे डेंगू खतरनाक हो गया है। सफाई नहीं हो पा रही है, क्योंकि यहां दो जनप्रतिनिधियों के बीच झगड़ा है। 

शिवपाल ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि दवा एवं डाक्टर की व्यवस्था करें शहर की सफाई कराएं ताकि डेंगू की रोकथाम हो सके। उन्होंने मुजफ्फरनगर की किसान पंचायत के सवाल पर कहा कि नौ माह बीत गए, लेकिन सरकार के कानों में जूं नहीं रेंगी है। कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए। 

10 मिनट मेडिकल कॉलेज में रहे, फोटो खिंचवाई चल दिए
शिवपाल सिंह यादव केवल 10 मिनट मेडिकल कॉलेज में रहे। तीमारदारों और भर्ती दो तीन बच्चों से बातचीत की। साथ में आए लोगों ने फोटो खींची। इसके बाद घड़ी देखकर अस्पताल से निकल लिए। वहीं बाहर आने के बाद समर्थक लोगों की चीख पुकार को भूल गए। 

शिवपाल यादव जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि कुछ लोगों के मना करने पर वह शांत हो गए। कुछ तीमारदार आपस में इस दौरान चर्चा कर रहे थे नेता आते है, फोटो खिंचाते हैं, चले जाते है। कुछ करके भी नहीं जाते। जब भी ये लोग आते हैं, हम लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed