{"_id":"59957c364f1c1bc9068b4800","slug":"shivpal-yadav-in-agra-attack-on-yogi-adtiynath-government-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार पर शिवपाल का पहला हमला, बोले जमकर हो रही लूट-खसोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार पर शिवपाल का पहला हमला, बोले जमकर हो रही लूट-खसोट
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 18 Aug 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी परिवार की आपसी फूट की वजह सत्ता और पार्टी में रुतबा गंवाने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव अपनी जमीन पक्की करने के लिए प्रदेश में दौर पर निकल पड़े हैं। इसी के तहत वह मथुरा के बाद बुधवार को आगरा पहुंचे।
यहां सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव पर प्रहार किए तो भाजपा सरकार के खिलाफ भी हमलावर रहे। इससे पहले शिवपाल यादव प्रदेश की योगी सरकार के बारे में नरम रुख अपनाए हुए थे।
शिवपाल यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में जमकर लूट खसोट हो रही है। विधायक और सांसद ट्रांसफर और पोस्टिंग में पैसा खा रहे हैं।
विज्ञापन
अब तो नई फीस एनडीएफ (नो डिस्टर्बेंस फीस) भी शुरू हो गई है। गोरखपुर की घटना के प्रश्न पर शिवपाल यादव ने कहा कि यह योगी सरकार की संवेदनहीनता का परिणाम है। इसकी वजह मासूमों की जान चली गई।

इस सरकार में मुसलमान परेशान
नोटबंदी पर उन्होंने पीएम को घेरते हुए कहा कि नोटबंदी और जीएसटी आम आदमी, गरीब, मजदूर को नुकसान हुआ है। समाजवादी पार्टी छोड़कर जा रहे नेताओं के संबंध में उन्होंने कहा कि अब तो अखिलेश यादव को अक्ल आ जानी चाहिए। यदि यूपी का चुनाव नेताजी (मुलायम सिंह) के नेतृत्व में होता तो अखिलेश दोबारा सीएम होते। मुसलमानों का जिक्र करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि इस सरकार में मुसलमान परेशान हैं।