फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal Singh Yadav targeted the BJP government in Etah

एटा में बोले शिवपाल: देश-प्रदेश में हालात ठीक नहीं, किसान-नौजवान और मुसलमान को लूटा जा रहा है

Mon, 19 Sep 2022 02:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Sep 2022 02:39 PM IST
सार

सोमवार को एटा पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौकरशाही हावी है। जनता की सुनवाई नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav targeted the BJP government in Etah
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में नौकरशाही हावी है। किसान, नौजवान और मुसलमान को लूटा जा रहा है। गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। नौजवानों की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।  

विज्ञापन


सोमवार को एटा पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के सम्मेलन में शिरकत की। इसके बाद प्रसपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शिवपाल ने मदरसों के सर्वे पर सवाल उठाए। कहा कि सभी स्कूलों की जांच होनी चाहिए। बुलडोजर कार्रवाई पर प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि निर्दोष को न सताया जाए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्याय के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में जो कुछ भी हो रहा है, सब देख रहे हैं। हालात ठीक नहीं है। सबके सामने परेशानियां हैं। खासकर मुसलमानों के साथ मनमानी चल रही है। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि समय परिवर्तनशील है। आज जो समय है, वो कल नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां अन्याय होगा, वहां धरना प्रदर्शन करेंगे। जेल जाना पड़ा तो जेल भी जाएंगे, लेकिन अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed