फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal singh yadav statement no compromise samajwadi party in future politics

UP News: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा से कई बार खाया धोखा, अब आगे कोई समझौता नहीं

Tue, 13 Sep 2022 06:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 06:07 PM IST
सार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सपा से समझौते और भविष्य की अपनी राजनीति को लेकर शिवपाल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब और धोखा बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
shivpal singh yadav statement no compromise samajwadi party in future politics
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करहल पहुंचे प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से खास बातचीत करते हुए बताया कि 2024 में हर हाल में सत्ता में रहना है। अब हमको समाजवादी पार्टी के साथ नहीं रहना है। हमको समाजवादी पार्टी ने तीन बार धोखा दिया है। अब और धोखा बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। इसलिए प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने फैसला किया है कि अब सपा के साथ न रहकर हमको सत्ता के साथ रहना है। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि प्रसपा का 75 जिलो में संगठन है और 2024 में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैनपुरी लोकसभा सीट से लड़ने का सवाल है तो हम नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के होते यह सोच भी नहीं सकते कि उनके खिलाफ चुनाव लड़ें। हम चाहते हैं कि नेताजी स्वस्थ रहें और पहले भी जिताया था और अब फिर जिताएंगे। जसवंतनगर पहले भी जिताता रहा है अब फिर जिताएगा। 
विज्ञापन


शिवपाल सिंह ने कहा कि फिलहाल चुनाव काफी दूर है। जो भी धमाका होगा वह चुनाव से 6 महीने पहले होगा। चुनाव से 6 महीने के अंदर ही उठा-पटक चलती है। गठबंधन की प्रक्रिया भी चुनाव के 6 महीने के अंदर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसपा प्रमुख ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी हर स्तर पर अपना प्रत्याशी लड़ाएगी ओर पार्टी का सिम्बल देकर प्रसपा नगर निकाय चुनाव मे प्रत्याशी को मैदान में उतरेगी। बता दें कि पूर्व मंत्री व प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव करहल के जनता राइस मिल में रामसेवक यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। वहीं सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सुभाष चंद्र यादव के आवास पर पहुंच कर उनके स्वास्थ्य का हाल भी जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed