फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal Singh Yadav slams Akhilesh Yadav and Mayawati in mainpuri

अखिलेश-माया पर शिवपाल का बड़ा हमला, बोले- एक ने पिता को धोखा दिया, दूसरे ने भाई को

Mon, 21 Jan 2019 08:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Jan 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav slams Akhilesh Yadav and Mayawati in mainpuri
शिवपाल सिंह यादव
सपा-बसपा के गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव और मायावती पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब तो मर्यादा की सीमाएं ही टूट गई हैं, क्योंकि एक ने भाई को धोखा दिया तो दूसरे ने अपने पिता को। 
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने वर्ष 1990 में बड़ा काम किया। उन्होंने अगर बाबरी मस्जिद को न बचाया होता तो आज हिंदुस्तान में ही दूसरा पाकिस्तान बन गया होता। इसके बाद भी मायावती ने भाजपा से हाथ मिलाकर चुनाव प्रचार किया। फिर नरेंद्र मोदी और लालजी टंडन को भाई बनाया और बाद में उन्हें धोखा दे दिया।  
विज्ञापन


यह बातें शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी के कस्बा करहल में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों धोखेबाज हैं। एक ने भाई को धोखा दिया तो एक ने अपने पिता को। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'सपा आज कुछ नहीं'

उन्होंने कहा कि लोग प्रसपा से इतने घबराए हुए हैं कि गठबंधन कर रहे हैं। 2003 में जब नेताजी मुख्यमंत्री थे, तब सपा ने अपने 36 सांसद जिताए थे। 2012 में जब अखिलेश मुख्यमंत्री थे तो सिर्फ पांच सांसद ही जिता पाए। सपा के बड़़े नेता हराने में लगे थे, लेकिन जसवंतनगर की जनता ने जीत दिलाई। 
 
शिवपाल सिंह ने कहा कि सपा पहले बड़ी पार्टी थी, आज कुछ नहीं है। सपा के बड़े नेताओं ने पार्टी को खत्म कर दिया है। रामगोपाल यादव द्वारा दिए बयान पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि वे बड़े भाई हैं, कुछ भी कह सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि आज तक हमें किसी ने नहीं पीट पाया तो अब लोग क्या पीटेंगे। ये कैसे प्रोफेसर हैं जो बिना सोचे समझे कुछ भी कह जाते हैं। कब्जा से लेकर गलत काम करवाते हैं।
  
भाजपा सरकार पर निशाना
 

शिवपाल ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में अधिकारी इतने भ्रष्ट हो गए हैं, जिसकी कोई सीमा नही है। कौन डीएम और एसपी पैसे लेते हैं, इसकी हमारे पास सूची है। किसानों को लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा। मोदी विदेशों की यात्रा कर आए, लेकिन कोई कल्याणकारी योजना नहीं लेकर आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed