{"_id":"5fbfd5808ebc3e9bf733d2a7","slug":"shivpal-singh-yadav-said-only-alliance-with-samajwadi-party-in-up-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के साथ पर दिया बड़ा बयान, ऐसे खुले हैं 'रास्ते'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के साथ पर दिया बड़ा बयान, ऐसे खुले हैं 'रास्ते'
Fri, 27 Nov 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:21 AM IST
सार
सरकार किसान विरोधी है, जो उन पर गोली और पानी बरसा रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि आजम खां को गलत तरीके से जेल में रखा जा रहा है, जबकि कई बड़ों पर आरोप होने के बाद भी उन्हें बचाया गया है।
विज्ञापन
आगरा में एक कार्यक्रम में आए शिवपाल सिंह साथ हैं अन्य कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह अपनी पार्टी का सपा में विलय नहीं करेंगे, जबकि गठबंधन के रास्ते खुले हुए हैं। किसानों के प्रदर्शन पर कहा कि यह सरकार तो सभी को लाठियों से हांक रही है।
ताजनगरी में गुरुवार को एक शादी समारोह में भाग लेने आए शिवपाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें किसान और नौजवान विरोधी हैं। प्रधानमंत्री ने हर साल दो-दो लाख नौकरी देने की बात कही थी, ऐसे में अब केंद्र को सात साल सरकार में हो चुके हैं तो 14 करोड़ लोगों को रोजगार मिल जाना चाहिए था। यह पहली सरकार है, जिसमें जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार किसान विरोधी है, जो उन पर गोली और पानी बरसा रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि आजम खां को गलत तरीके से जेल में रखा जा रहा है, जबकि कई बड़ों पर आरोप होने के बाद भी उन्हें बचाया गया है।

Trending Videos
बिहार चुनाव परिणाम के बारे में सवाल पूछने पर कहा कि अकेले नौजवान के सामने हेलीकॉप्टर, जहाजों से बड़े-बड़े लोग चुनाव लड़ रहे थे, ऐसे में एक नौजवान नेता ने इन सभी को बड़ी चुनौती दी है।
गोमती रिवर फ्रंट जांच के मुद्दे पर शिवपाल ने कहा कि गोमती रिवर फ्रंट बनाने में कोई घोटाला नहीं हुआ है। पहले प्रदेश सरकार इस तरह का रिवरफ्रंट बनाकर दिखाए, फिर जांच करे। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि पहले भी कई बार आफर आ चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि 2022 में उनके बिना समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बन सकेगी। इस दौरान कई लोगों ने प्रसपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान शीलू यादव, कालीचरण ने उनका साफा बांधकर स्वागत किया। इस दौरान प्रसपा लोहिया वाहिनी के नितिन कोहली, धारा सिंह यादव, मनीषा सिंह, ऋचा सिंह, पवन शर्मा, संजय यादव, बाबूलाल प्रधान, अजय यादव, डीपी यादव, नरेंद्र फौजी, सुनील यादव आदि थे।