फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal in mainpuri

गठबंधन के लिए पहली वरीयता सपा को: शिवपाल

Thu, 27 Feb 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
shivpal in mainpuri
27एमएनपी-48-किशनी के गांव कुड़रिया में आयोजित कार्यक्रम में बोलते प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल - फोटो : MAINPURI
किशनी (मैनपुरी)। क्षेत्र के गांव कुड़रिया में बृहस्पतिवार को प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिना प्रसपा के कोई भी दल सरकार नहीं बना पाएगा। गठबंधन के लिए पहली वरीयता सपा को दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा से गठबंधन नहीं होने की स्थिति में जो दल प्रसपा को सम्मान देगा प्रसपा उसी दल से गठबंधन कर उसे जितवाने के लिए अपनी ताकत झोंक देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है। उन्होंने दिल्ली में हुई हिंसा पर कहा कि हिंसा किसी मुद्दे का समाधान नहीं है। लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना चाहिए। उनका साथ जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव, राजवीर सिंह यादव, नेहा चौहान, अखिलेश यादव, उमाकांत यादव, सचिन यादव, आजम खां, सुखबीर सिंह यादव, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed