फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal in mainpuri

योगी के कब्जे में नहीं है नौकरशाहीः शिवपाल यादव

Wed, 19 Jun 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
shivpal in mainpuri
शहर में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करते प्रसपा कार्यकर्ता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेहनती और ईमानदार हैं, लेकिन नौकरशाही उनके कब्जे में नहीं है। प्रदेश में अपराध की बाढ़ आ गई है। हत्या और लूट जैसी वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अधिकारी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। ये बातें प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी। सपा के साथ चुनाव लड़ने के सवाल को वह हर बार टालते नजर आए। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में समय है, बाकी पार्टी का संसदीय बोर्ड इस बारे में निर्णय लेगा।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह से जब सभी चुनाव एक साथ कराने पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव तो एक साथ कराया जा सकता है, लेकिन बाकी चुनाव एक साथ कराना संभव नहीं है। जनता इतनी शिक्षित नहीं है कि सभी चुनाव एक साथ कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही बातें उन्होंने कुरावली के नगला झम्मन में एक निजी कार्यक्रम में भी दोहराईं। इस दौरान प्रसपा जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव, जितेंद्र पाल सिंह यादव, जिला महासचिव सुभाष कठेरिया, अर्चना राठौर, किशन दुबे, अरविंद सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed