{"_id":"59577a254f1c1be07f8b46d8","slug":"shivapal-yadav-said-in-firozabad-lets-see-how-much-employment-gst-gives","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी पर बोले शिवपाल, अब देखना है कितनी घटेगी बेरोजगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी पर बोले शिवपाल, अब देखना है कितनी घटेगी बेरोजगारी
टीम डिजिटल फिरोजाबाद
Updated Sat, 01 Jul 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के सपा नेता की हादसे में मौत के बाद फिरोजाबाद के जिला अस्पताल पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव ने जीएसटी को लेकर बयान दिया। शिवपाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू करने से पहले बड़े-बड़े वादे किए हैं। इनमें एक बेरोजगारी घटाने का दावा भी शामिल है। अब जीएसटी तो लागू हो गया। देखना है बेरोजगारी कितनी कम होगी।
जिला अस्पताल में ही जीएसटी को लेकर मीडिया की ओर से पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि जिस जीएसटी का केंद्र सरकार श्रेय ले रही है, वह आम सहमति से लागू हुआ है। इसमें क्या कहा जाए। हां जीएसटी लागू होने से पहले जो बड़े-बड़े वादे जनता से किए गए हैं। वे पूरे होते हैं या नहीं बेराजगारी दूर होती है या नहीं।
बता दें कि फिरोजाबाद के सिरसागंज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हुए एक हादसे में मेरठ के सपा नेता पिंटू राना की मौत हो गई थी। पिंटू राना लखनऊ में शिवपाल यादव से मिलकर ही अपनी फारच्यूनर कार से एक्सप्रेसवे होकर आगरा के रास्ते लौट रहे थे। यहां से मेरठ के लिए निकलना था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद के सिरसागंज में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में कार में सवार प्रदीप गर्ग और चालक दिनेश घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर शिवपाल यादव ने स्थानीय नेताओं को फोन किया। इसके बाद जसराना के पूर्व सपा विधायक रामबीर सिंह यादव अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने पहुंचे। दोपहर तक शिवपाल यादव खुद फिरोजाबाद के जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पिंटू राना के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया और सांत्वना प्रकट की।