फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivaji Maharaj challenged the Mughals and sounded the bugle of Hindutva.

Agra News: शिवाजी महाराज ने मुगलों को दी टक्कर, हिंदुत्व का बिगुल फूंका

Sun, 28 Jun 2026 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Shivaji Maharaj challenged the Mughals and sounded the bugle of Hindutva.
आगरा। हिंदू साम्राज्य दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में शारीरिक अभ्यास का प्रदर्शन किया। इसमें 40 नगरों से आए स्वयंसेवकों ने अपने युद्ध कौशल को दर्शाया। वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदू साम्राज्य की स्थापना करके औरंगजेब के अत्याचार का कड़ा जवाब दिया था।
विज्ञापन

प्रांत सेवा प्रमुख श्याम किशोर ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदू साम्राज्य दिवस की स्थापना जयेष्ठ शुक्ल ित्रयोदशी 6 जून, 1974 को की थी। उस वक्त भारत में मुगलों का शासन था। हिंदू घोर यातनाओं और निराशा भरे माहौल में जी रहे थे। उनके धर्म, संस्कृति, आस्था पर प्रहार किए जा रहे थे। उस समय शिवाजी महाराज ने अपने अडिग विश्वास वीरता, बुद्धिमानी और साहस से हिंदुओं में एक विश्वास जागते हुए मुगल शासक औरंगजेब के विरुद्ध हिंदुत्व का बिगुल बजाया। विदेशी आक्रांता शासक औरंगजेब को चुनौती दी और हिंदू राज्य का उदय हो इसके लिए हिंदू साम्राज्य की स्थापना की।
विज्ञापन

विभाग कार्यवाहक सुनील दीक्षित ने कहा कि शिवाजी महाराज ने मुगल साम्राज्य को उखाड़ फेंका था। हिंदू राजा कभी परास्त नहीं हुए, हमको गलत इतिहास पढ़ाया गया। इस दौरान विभाग संघ चालक चौधरी राजन सिंह, विनय सिंघल, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश, विनीत शर्मा, संजय मगन, विनय सिंगल, हरेंद्र दुबे, राजेंद्र चौधरी, केशव शर्मा, अशोक कुलश्रेष्ठ, भवेंद्र शर्मा, प्रमोद चौहान, दिलीप, संतोष, फूलसिंह, पंकज खंडेलवाल, विजय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed