फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivaji Jayanti 2023 progamme in Diwan-e-Aam CM Yogi and CM Maharashtra also will attend

शिवाजी जयंती 2023: आतिशबाजी से रोशन होगा दीवान-ए-आम, सीएम योगी संग महराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी आएंगे

Sat, 18 Feb 2023 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 08:52 AM IST
सार

महाराज शंभू छत्रपति प्रोडक्शन की ओर से पालना मराठी गीत, रेत कला एक्ट सर्वम पटेल पेश करेंगे। महाराज शिवाजी के युग और उनके किले से बचकर निकलने की घटनाओं का नाट्य रूपांतरण होगा।

विज्ञापन
Shivaji Jayanti 2023 progamme in Diwan-e-Aam CM Yogi and CM Maharashtra also will attend
छत्रपति शिवाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा किले के दीवान-ए-आम परिसर में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी जयंती पर आयोजित होने वाले शिव जन्मोत्सव में छत्रपति शिवाजी के पराक्रम को दर्शाया जाएगा। इसमें इंडियाज गोट टेलेंट का 70 सदस्यीय दल शिवाजी महाराज के युग को दर्शाने वाली नाट्य प्रस्तुति देगा। महाराष्ट्र को लोक गायन पोवाड़ा गूंजेगा। आतिशबाजी के साथ समापन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिरकत करेंगे। शुक्रवार को एएसआई अधिकारियों ने आयोजन करने वाली संस्था के पदाधिकारियों के साथ आगरा किले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


अजिंक्य देवगिरि प्रतिष्ठान और महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से आगरा किले के दीवाने-ए-आम में होने वाले शिव जन्मोत्सव में शाम 5:30 बजे गायन की प्रस्तुतियां नितिन सरकाटे, वैशाली माडे व हंसराज देंगे। शाम 6:07 बजे संस्था के पदाधिकारी कार्यक्रम के महत्व की जानकारी देंगे। 6:20 बजे दीप प्रज्ज्वलन के लिए अतिथियों का पुष्प वर्षा से स्वागत होगा।
विज्ञापन


शाम साढ़े छह बजे पुणे के 15 कलाकार लोक गायन पोवाड़ा की प्रस्तुति देंगे। 6:40 बजे महाराज शंभू छत्रपति प्रोडक्शन की ओर से पालना मराठी गीत, शाम सात बजे रेत कला एक्ट सर्वम पटेल पेश करेंगे। शाम 7:10 बजे महाराज शिवाजी के युग और उनके किले से बचकर निकलने की घटनाओं का नाट्य रूपांतरण होगा। इसमें शांतनु मोघे व अन्य कलाकार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्रके कैबिनेट मंत्रियों दीपक केसरकर, संदीपनराव भूमरेजी, यूपी के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, सुधीर मुनगंटीवार, रावसाहब दानवेजी के उद्बोधन होंगे। 8:25 बजे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शुभकामनाएं देंगे। 8:45 बजे मुख्यमंत्र्त्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन होगा। राष्ट्रगान व आतिशबाजी के साथ समापन होगा। शुक्रवार को आयोजक संस्था के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल व अन्य एएसआई अधिकारियों के साथ संरक्षण कार्यों का जायजा लिया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों की संख्या अभी तक तय नहीं हो सकी है। अधिकारियों के मुताबिक, किले में होने वाले कार्यक्रम में सीमित संख्या में ही लोगों को प्रतिभाग करने की अनुमति दी जाएगी।

संरक्षण का काम भी जारी

किले के दीवान-ए-आम में तेज साउंड के कारण पड़ी दरारों को भरकर संरक्षण का कार्य भी शुक्त्रस्वार को किया गया। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की देखरेख में काम शुरू किया जा चुका है। माना जा रहा है कि शनिवार तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसमें पड़ी दरारों को भरने के लिए टेलटेल ग्लास लगाया जाना था, जिसे लगाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed