फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shiva devotee reaches destination in 72 hours carrying a 101-litre Kanwar; performs *Jalabhishek* at Vankhandeshwar Temple.

Agra News: 101 लीटर की कांवड़ लेकर 72 घंटे में पहुंचे शिवभक्त, वनखंडेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

Tue, 25 Aug 2026 02:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotee reaches destination in 72 hours carrying a 101-litre Kanwar; performs *Jalabhishek* at Vankhandeshwar Temple.
पिनाहट। कस्बे के राजाखेड़ा मार्ग स्थित तिवारी गार्डन परिसर के वनखंडेश्वर शिव मंदिर पर सोमवार को शिवभक्तों ने 101 लीटर कांवड़ से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। करीब 180 किलोमीटर की दूरी तय कर 72 घंटे में कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों के पहुंचने पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

शिवभक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। जलाभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में अनिल तिवारी, लालू भदौरिया, सचिन तिवारी, अमन परिहार, सनी भदौरिया, आशु परिहार, सतीश वर्मा, कौशल तोमर, विक्की परिहार, हिमांशु शर्मा, अन्ना तोमर, आकाश पाराशर और सूरज यादव समेत अन्य शिवभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed