फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shiv ganga express panto broken after being trapped by ohe

फिरोजाबाद: आंधी से शिवगंगा एक्सप्रेस का ओएचई से फंसकर टूटा पेंटो, राजधानी सहित इन ट्रेनों की रफ्तार पर लगी ब्रेक 

Tue, 26 Apr 2022 11:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Apr 2022 11:24 AM IST
सार

आंधी के चलते  दिल्ली रेलखंड पर हाथरस स्टेशन से पूर्व आज सुबह शिवगंगा एक्सप्रेस का पेंटो ओएचई में फंसकर टूट गया। इस घटना के चलते ट्रेन के पहिए मौके पर ही थम गए। साथ ही अप लाइन बंद हो गई।

विज्ञापन
Shiv ganga express panto broken after being trapped by ohe
शिवगंगा एक्सप्रेस का ओएचई से फंसकर टूटा पेंटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस स्टेशन से पहले तेज आंधी की वजह से ट्रेनों की रफ्तार थाम गई। दिल्ली रेलखंड पर हाथरस स्टेशन से शिवगंगा एक्सप्रेस के इंजन का मंगलवार सुबह सुबह 6.14 बजे पेंटो ओएचई में उलझ गया, जिससे पेंटो और ओएचई के तार टूट गए। पिछला पेंटो भी टूट गया। इस वजह से अप रेलमार्ग बाधित हो गया। 
विज्ञापन


इसके चलते ट्रेन के यात्री परेशान रहे। करीब तीन घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन का सामान्य हुआ।

इस वजह से पीछे जा रहीं 4 राजधानी और हमसफ़र एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनें जहां की तहां खड़ीं हो गईं। टूटे तारों को सही करने के लिए ओएचई टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


करीब सवा 9 बजे ओएचई के तार सही किए जा सके, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारू हुआ। इस दौरान ट्रेनों में बैठे रेलयात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed