फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shiv Barat come out from sri krishnajanma bhoomi in Mathura On Mahashivratri

महाशिवरात्रि: श्रीकृष्ण जन्मभूमि से निकली भगवान भोले की भव्य बरात, मथुरा की गलियों में गूंजी जय-जयकार

Tue, 01 Mar 2022 06:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 06:12 PM IST
सार

शिव बरात में भूत-प्रेत और देवताओं का भेष बनाकर सैकड़ों बराती शामिल हुए। झूमते-गाते बरातियों को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

विज्ञापन
Shiv Barat come out from sri krishnajanma bhoomi in Mathura On Mahashivratri
नंदी पर सवार होकर निकले भगवान भोले के स्वरूप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ब्रज के प्रमुख शिवालयों में जहां भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। वहीं श्रीकृष्ण जन्मस्थान से भगवान शिव की बरात धूमधाम से निकाली गई। शिव बरात डीगगेट, मंडी रामदास, चौक बाजार, स्वामीघाट, छत्ता बाजार, होली गेट, भरतपुर गेट एवं दरेसी मार्ग होते हुए दोबारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंची। शिव बरात ने करीब एक घंटे तक शहर की गलियों में भ्रमण किया। 

विज्ञापन


शिव बरात में भूत-प्रेत और देवताओं का भेष बनाकर सैकड़ों बराती शामिल हुए। झूमते-गाते बरातियों को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नंदी पर सवार भगवान भोले का स्वरूप सबको आकर्षित कर रहा था। बरात में देवी-देवताओं की रथों पर विराजमान होकर निकले। बड़े-बड़े साउंड बॉक्स के साथ गाजे-बाजे की भी व्यवस्था की गई थी। 
विज्ञापन


भक्तों में कौतूहल एवं उत्साह के भाव जाग्रत करने वाली इस दिव्य शिव बरात में मेरठ, कासगंज, हापुड़ एवं चंदौसी आदि जिले के कलाकार शामिल हुए। भोलेनाथ की दिव्य बरात में भगवान ब्रह्मा-विष्णु, भैरो, मां चंडीदेवी, नौ काली अघोरी नृत्य आदि झांकियां शामिल हुईं। बरात जब दोबारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंची तो भागवत भवन मंदिर स्थित श्री महादेव मंदिर में अभिषेक हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed