फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shikchamitra not found the salary

बीईओ की लापरवाही से शिक्षामित्रों को नहीं मिल रहा मानदेय

Sun, 10 Nov 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
shikchamitra not found the salary
मैनपुरी। खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) की लापरवाही शिक्षामित्रों के लिए मुसीबत बनी हुई है। आदेशों के बाद भी खंड शिक्षाधिकारी शिक्षामित्रों की उपस्थिति उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इसके चलते शिक्षामित्रों का मानदेय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रभारी विनीत प्रताप सिंह ने कहा कि खंड शिक्षाधिकारियों की लापरवाही के कारण शिक्षामित्रों का मानदेय नहीं मिल पा रहा है। जबकि शिक्षकों का वेतन व डीए दोनों ही जारी कर दिए गए हैं। जिला प्रभारी ने बताया कि शिक्षामित्रों के अक्तूबर के मानदेय के लिए ग्रांट उपलब्ध है। लेकिन इसके बाद भी उनको मानदेय अभी तक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री अनुराग मिश्रा का कहना है कि खंड शिक्षाधिकारी शिक्षामित्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। हर महीने शिक्षकों की उपस्थिति भेज दी जाती है लेकिन शिक्षामित्रों की उपस्थिति के लिए हर बार इंतजार करना पड़ता है। जबकि बीएसए दो बार आदेश जारी कर चुके हैं फिर भी खंड शिक्षाधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे शिक्षामित्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उपस्थिति नहीं भेजी गई तो शिक्षामित्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारियों को उपस्थिति उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उपस्थिति मिलते ही मानदेय शिक्षामित्रों के खातों में भेज दिया जाएगा।
-विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed