फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shelter homes built in district hospital and Lady Lyall

Agra: जिला अस्पताल और लेडी लायल में बने शेल्टर होम...डिप्टी सीएम ने निधि खर्च न होने पर जताई नाराजगी

Wed, 19 Nov 2025 11:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 19 Nov 2025 11:00 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार सभी दवाएं उपलब्ध करा रही है, इसलिए मरीजों को बाहरी दवाएं न लिखी जाएं। उन्होंने जिला अस्पताल की क्रिटिकल यूनिट की स्थिति पर भी जानकारी ली। 

विज्ञापन
Shelter homes built in district hospital and Lady Lyall
मरीजों से बात करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोगी कल्याण निधि में 30 लाख रुपये धनराशि होने के बाद भी खर्च नहीं किया जा रहा है। मरीजों और उनके तीमारदारों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। तीमारदारों के लिए शेल्टर होम, बैठने की उचित व्यवस्था और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम होने चाहिए। जिला अस्पताल-लेडी लायल में शेल्टर होम की सुविधा दी जाए। बुधवार को आगरा आए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अर्जुन नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के बाद ये निर्देश दिए।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के बाद मरीजों व तीमारदारों से इलाज और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। दवाओं के स्टॉक, मरीजों की प्रतिदिन दर्ज संख्या सहित सभी अभिलेखों का मिलान किया। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिदिन 50–60 मरीज यहां उपचार के लिए आते हैं। दवाओं का भंडार सही पाया गया।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद सभी एमओआईसी के साथ समीक्षा बैठक की गई, जिसमें उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक समय से सीएचसी व पीएचसी पर मौजूद रहें। उसके बाद ही क्षेत्र भ्रमण करें। उन्होंने अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता, ऑपरेशन थिएटर, सिजेरियन सुविधा, जनरेटर व्यवस्था सहित सभी बिंदुओं की रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार सभी दवाएं उपलब्ध करा रही है, इसलिए मरीजों को बाहरी दवाएं न लिखी जाएं। उन्होंने जिला अस्पताल की क्रिटिकल यूनिट की स्थिति पर भी जानकारी ली। लापरवाही पर संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। 


इस दौरान एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार, एडीएम अजय नारायण सिंह, डीपीएम डॉ. कुलदीप भारद्वाज सहित सभी डॉक्टर और स्टाफ मौजूद रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed